डिस्काउंट के लिए ऑनलाइन दवा मंगा रहे तो इन बातों का रखें ध्यान, यहां मिलेगी सस्ती दवाई, क्या है जेनरिक मेडिसिन
जेनरिक दवाई भी ऑरिजनल और ब्रैंड दवा की तरह काम करती है। यह भी बीमारी के लिए पूरी तरह से असर करती है। यह सस्ती भी मिलती है।

Medicines: घर में कोई बीमार हो तो सैलरी के आधे पैसे दवाई में चले जाते हैं। आए दिन दवाई के दाम बढ़ते जा रहे हैं। लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कई ऑनलाइन कंपनी दवाई पर डिस्काउंट देती है। इसके लोभ में आकर लोग वहां से दवाई मंगा लेते हैं। आज बता रहे कि ऑनलाइन दवाई मंगाना क्या सेफ है। अगर आप सस्ती दवाई लेना चाहते हैं तो कहां-कहां ये मिलती है। कैसे आप तक यहां तक पहुंच सकते हैं। साथ ही आपको जेनरिक मेडिसिन के बारे में भी बता रहे हैं।
आजकल ऑनलाइन क्या नहीं मिल रहा है। फोन उठाते ही सामान हाजिर हो जाता है। लोग अब दवाई भी ऑनलाइन मंगा रहे हैं। इसमें यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या ऑनलाइन दवा मंगाना सेफ है? इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि दवा ऑर्डर करते वक्त यह ध्यान रखें कि भरोसेमंद वेबसाइट से ही दवाई ऑर्डर करें। जो वेबसाइट्स डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना दवा नहीं बेचती है उनसे ही दवा मंगाएं। साथ ही इस बात का खास ध्यान रखें कि जिस वेबसाइट का रिटर्न पॉलिसी नहीं है तो उससे दवा नहीं मंगाएं। दवा मंगाने के बात जरूरी चीजें घर पर चेक कर लें। दवाई के ऊपर एक्सपायरी डेट और रेट सब चेक कर लें।
Recommended Video

इसके बाद मन में सवाल आता है कि सस्ती दवाई फिर कहां से मिलेगा। इसके लिए सरकार ने कई शहरों में जन औषधि केंद्र खोले हैं, यहां से आप सस्ती दवाई ले सकते हैं। यहां पर खासतौर से जेनरिक दवाई देते हैं। जिसकी रेट बहुत कम होती है। वहीं कई मेडिकल स्टोर वाले भी 15-20 प्रतिशत की छूट देते हैं। यहां से आप ऑरिजनल और जेन्यून मेडिसिन ले सकते हैं।
अब एक सवाय ये भी है कि क्या जेनरिक मेडिसिन ऑरिजनल दवाई की तरह काम करता है। आपको बता दूं कि जेनरिक भी उसी तरह काम करता है जैसे ऑरिजनल दवाई। फर्क ये है कि जेनरिक दवाई का अपना कोई नाम नहीं होता है। यह सॉल्ट के नामों से ही जाना जाता है। ऑरिजनल दवाओं का नाम लोगों के जुबां पर होता है, लेकिन जेनरिक का अपना कोई ब्रैंड नहीं होता है। इस वजह से यह दवाई सस्ती होती है। पर बीमारी में एक जैसा काम करती है। आंख बंद करके लोगों को यह दवाई लेनी चाहिए। यह दवाई भी पूरा असर करती है।
यह भी पढ़ें- Diabetes: पुरुषों से अधिक महिलाएं शुगर की चपेट में, वर्किंग वुमन बन रही शिकार, जानें इसके कारण और बचाव












Click it and Unblock the Notifications