5 अक्टूबर से शुरू होगी केदारनाथ-बद्रीनाथ तीर्थयात्रा

पूर्व में धार्मिक समूहों, संतों, मंदिर प्रबंधन सदस्यों, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उनके अधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया था कि भारी तबाही के बाद ये मंदिर 17 जून से आम नागरिकों के लिए बंद रहेंगे। इन्हें पांच अक्टूबर को दोबारा खोलने की बात कही गई थी।
अधिकारियों ने कहा कि पहले मंदिर खोलने के लिए एक अक्टूबर का दिन तय किया गया था लेकिन मौसम कार्यालय की चार अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी और पितृपक्ष के चलते इसके लिए पांच अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई।
अधिकारियों ने बताया कि बस जैसे भारी वाहनों को इजाजत नहीं दी जाएगी क्योंकि राज्य सरकार अभी वाहनों की भारी भीड़भाड़ से निपटने के लिए तैयार नहीं है।
प्रशासन के मुताबिक यात्रा के प्रारम्भ में श्रद्धालुओं की संख्या कम रहने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications