कर्नाटक सीईटी 2017 का परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखिए रिजल्ट
कर्नाटक बोर्ड ने आज कॉमन एंट्रेंस एग्जाम परीक्षा का परिणाम घोषित किया, जानिए कैसे देखे परिणाम
बेंगलुरू। सीबीएसई, आईएससी बोर्ड के नतीजों के बाद आज तमाम राज्यों के बोर्ड रिजल्ट घोषित हुए। इस बीच आज कर्नाटक एजूकेशन अथॉरिटि ने भी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2017 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। केईए के नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in. पर देखा जा सकता है।

कर्नाटक एजूकेशन अथॉरिटी ने आज केईए का प्राथमिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया है, आपको बता दें कि इससे पहले परीक्षा की की को पहले ही रीलीज किया जा चुका है। परीक्षा परिणाम के घोषित होने के बाद कई छात्रों को इस बात को लेकर पहले से ही भरोसा था कि उनका परिणाम अच्छा रहने वाला है। कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा 2017 का परिणाम छात्र बोर्ड की आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं। छात्र यहां पर अपना रैंक कार्ड भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा 2, 3 और 4 मई को कराई गई थी।
किसने किया टॉप
परीक्षा परिणामों की घोषणा करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री बसावराज रायरेड्डी ने कहा कि इस परीक्षा में कुल 96462 छात्रों ने इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन एंड होमियोपेथी, 1.25 लाख छात्रों ने इंजीनियरिंग के लिए परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में पार्थिक एस नायक जोकि पीयू कॉलेज मैंगलोर के के हैं ने इंजीनियरिंग में पहला स्थान हासिल किया। जबकि सुमंथ आर हेगड़े ने वीवीएस सरदार पटले कॉलेज से दूसरा व अनिरुद्ध एस ने आरवी पीयू कॉलेज से तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं होमियोपेथी में रक्षिता रमेश ने एसबी महावीर जैन पीयू कॉलेज से पहला स्थान हासिल किया, जबकि विक्टर थॉमस ने वैष्णवी चेनता पीयू कॉले से दूसरा स्थान व जी नसीर हुसैन ने शाहीन पूयी कॉलेज से तीसरा स्थान हासिल किया।
कैसे देखें परीक्षा का परिणाम
पहले आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in. पर लॉगिन करें
इसके बाद साइट पर CET Entrance Test Exam results 2017 लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद अपना हॉल टिकट नंबर या रोल नंबर डालिए
सबमिट बटन दबाइए
इसके बाद Karnataka CET Results पर क्लिक करके परिणाम को डाउनलोड करें।
इसके बाद आप परिणा की कॉपी का प्रिंट ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications