तेलंगाना होगा गरीबी मुक्त, केरल जैसी होगी साक्षरता दर: केसीआर
भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष व तेलंगाना के मुख्यंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस और भाजपा निशाने पर लेते हुए कहा कि राज्य को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाने वाली यही दे पार्टियां है। जगतियाल में एक चुनावी जनसभा के दौरान भावुक होते हुए केसीआर ने कहा कि अब 70 साल की उम्र में उनकी कोई खुद सीएम बनने की महत्वाकांक्षा नहीं है। अब तक वे मात्र एकमात्र ऐसे तेलगु मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने लंबे समय तक सेवा की। सीएम ने कहा कि देश और राज्य के हितों की रक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए।
सीएम केसीआर ने कहा कि वे तेलंगाना गरीबी खत्म करके एक समृद्ध राज्य बनाना चाहते हैं। जगतियाल में उन्होंने कहा, "मैं अब 70 साल का हूं। मुझे सत्ता की कोई चाहत नहीं है। मेरे जितने लंबे समय तक किसी तेलुगु मुख्यमंत्री ने राज्य की सेवा नहीं की। आपके सहयोग से मैं 10 साल तक मुख्यमंत्री रहा। अगर मैं चुनाव लड़ रहा हूं तो इसलिए कि मुझे राज्य के लिए बहुत कुछ करना है।"

राज्य के विकास को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना राज्य हासिल करने के लिए उन्हें जो नाम मिला वह आकाश जितना बड़ा था। सीएम ने कहा, "...यह मेरे लिए काफी है। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा चिंता राज्य की है।"
तेलंगाना से गरीबी खत्म करने की बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं यह देखना चाहता हूं कि तेलंगाना में गरीबी का कोई निशान नहीं है। वहां केरल की तरह 100 फीसदी साक्षरता होनी चाहिए। मैं चाहता हूं कि किसान प्रचुर मात्रा में फसलें उगाएं और खुशहाल जीवन जिएं। उन्हें रात में आराम से सोना चाहिए। तेलंगाना के हर इंच को पानी मिलना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications