केसीआर ने प्रजा आशीर्वाद सभा में दी सलाह- तेलंगाना चुनाव में अराजक राजनीतिक ताकतों का ना करें समर्थन

तेलंगाना विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे सत्‍तारूढ़ बीआरएस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का विपर्क्षी पार्टी कांग्रेस पर हमला तेज होता जा रहा है। जीलाचेरुवु गांव में प्रजा आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बीआरएस छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं की जमकर आलोचना की। इसके साथ ही मतदाताओं से आह्वान किया कि अब आपको तय करना हे कि कौन सी पार्टी और कौन सी सरकार लोगों के विकास को ध्‍यान केंद्रित करती है।

K CHADRA SEKAR ROI

पूर्व मंत्री थुम्मला नागेश्वर राव के कांग्रेस में शामिल होने की आलाेचना करते हुए केसीआर ने कहा कुछ नेता पार्टियां बदल रहे हैं। दल बदलने वाले भी राजनीतिक लाभ के लिए अपना रुख बदल रहे हैं। सीएम ने कहा आपको तय करना है कि कौन सी पार्टी और कौन सी सरकार लोगों और विकास पर ध्यान केंद्रित करती है।

तेलंगाना के पलेयर, महबूबाबाद

और वर्धन्नापेट क्षेत्रों के स्‍थानीयमुद्दों पर प्रकाश डालते हुए केसीआर ने अपनी सावर्जनिक बैठकों में बात की।

जीलाचेरुवु गांव में प्रजा आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए केसीआर ने पलेयर जो बीआरएस सरकार में विकास हुआ उसके बारे में बताया। इसके साथ ही उन्‍होंने लोगों से जागरूक होकर अपना वोट डालने की अपील की।

2222

केसीआर ने कहा बीआरएस ने थुम्माला को पलेयर उपचुनाव जीतने में मदद की। क्या बीआरएस ने थुम्मला के साथ कोई अन्याय किया है?" इसके साथ ही केसीआर ने लोगों से अपील की कि वे अराजक राजनीतिक ताकतों को पनपने न दें।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केसीआर ने कहा कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष किसानों को दिन में तीन घंटे बिजली देने को पर्याप्‍त बताते हैं तो वहीं पूर्व पीसीसी प्रमुख एन उत्तम कुमार रेड्डी का कहना है कि रायथु बंधु कार्यक्रम को एक फिजूलखर्ची बताते है। उन्‍होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता किसान विरोधी हैं। किसानों के बीआरएस सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनओं को बंद करवाना चाहती है।

महबुबाबाद बैठक में केसीआर ने कहा कांग्रेस ने कई बार धोखा दिया, इसके बावजूजन बीआरएस ने आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना राज्‍य हासिल किया।

इसके साथ ही केसीआर ने कहा पीएम मोदी के गृह राज्‍य गुजरात तक में 24 घंटे बिजली की सप्‍लाई नहीं हो रही है लेकिन तेलंगाना में बीआरएस सरकार सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति प्रदान कर रही है।

वर्धन्नापेट में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए सीएम के चंद्रशेखर राव ने कहा दूसरे दल जानबूझ कर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। इसके साथ ही केसीआर ने कहा वर्धन्नापेट में क्षेत्रीय रिंग रोड प्रोजेक्‍ट के लिए कोई भी भूमि पूलिंग नहीं होगी। कृपया विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+