'संजीवनी' पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी ने दिया करारा जवाब, लेकिन ट्रोलर्स ने फिर घेरा

नई दिल्ली। बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा को खास वजह से सोशल मीडिया पर खासा ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, हुआ ये कि सोनाक्षी सिन्हा सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले 'कौन बनेगा करोड़पति-11' के 20 सितंबर के एपिसोड में गेस्ट कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुईं। केबीसी-11 का ये एक स्पेशल एपिसोड था जिसमें वो मुख्य कंटेस्टेंट राजस्थान की रूमा देवी को सहयोग करने के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठीं। इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने उनसे एक सवाल किया, जिसका जवाब वो नहीं दे सकीं। इसी को लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सोनाक्षी ने भी ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया। हालांकि, उनके जवाब पर भी उन्हें फिर से यूजर्स ट्रोल कर दिया। जानिए वजह...

जानिए, क्यों ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा

जानिए, क्यों ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के ट्रोल किए जाने का मामला उस समय शुरू हुआ जब शुक्रवार की रात केबीसी-11 के स्पेशल एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने उनसे सवाल पूछा कि रामायण के अनुसार, हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? इस सवाल का जवाब देने के लिए चार विकल्प भी दिए गए। A. सुग्रीव B. लक्ष्मण C. सीता D. राम। इस सवाल का जवाब देने की बारी आई तो सोनाक्षी का रिएक्शन देखकर लोग हैरान रह गए। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। ऐसे में सोनाक्षी को एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन का सहारा लेना पड़ा, जहां एक्सपर्ट श्वेता ने बताया कि सही जवाब सीता या राम नहीं बल्कि लक्ष्मण हैं।

'हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' सवाल पर घिरी सोनाक्षी

'हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' सवाल पर घिरी सोनाक्षी

बस इसी आसान सवाल का जवाब नहीं पाने की वजह से सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एपिसोड के तुरंत बाद ही #SonakshiSinha ट्रेंड करने लगा और कुछ देर बाद #YoSonakshiSoDumb नाम का हैशटैग भी चलाया गया। इस दौरान एक्ट्रेस को लेकर मीम्स भी बनाए गए। आखिरकार सोनाक्षी ने भी ट्रोलर्स को जवाब देने का फैसला लिया और शनिवार को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने ट्रोल्स पर तंज कसा।

ट्रोलर्स पर 'दबंग गर्ल' ने ट्वीट कर कसा तंज

सोनाक्षी सिन्हा ने शनिवार करीब दो बजे एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'डियर जागे हुए ट्रोल्स। मुझे पाइथोगोरस की थ्योरम भी याद नहीं है, मर्चेंट ऑफ वेनिस, पीरियॉडिक टेबल, मुगलिया सल्तनत की वंशावली और क्या-क्या याद नहीं, वह भी याद नहीं। अगर आपके पास कोई काम नहीं और इतना टाइम है तो प्लीज ये सब पर भी मीम्स बनाओ ना। आई लव मीम्स।'

सोनाक्षी के ट्वीट पर यूजर्स ने फिर किया ट्रोल

सोनाक्षी के ट्वीट पर यूजर्स ने फिर किया ट्रोल

हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा का इस तरह से ट्वीट करके पलटवार करने का अंदाज भी उन पर ही भारी पड़ गया है। उनका ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल होने लगा और यूजर्स ने फिर से उन्हें घेर लिया। एक बार फिर से उन पर नए मीम्स बनाकर पर निशाना साधा गया। देखिए, उनके ट्वीट के बाद यूजर्स ने कैसे-कैसे कमेंट किए देखिए आगे...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+