दिल्ली के ऑटो रिक्शा पर KBC स्टाइल में दिखा मजेदार सवाल, आपके पास जवाब है तो दीजिए

नई दिल्ली, 15 जुलाई। ऑफिस जाते समय या फिर वापसी में कभी न कभी तो भारी ट्रैफिक में हम सभी फंसे ही होंगे। ट्रैफिक के दौरान आगे निकल जाना किसी बड़े टास्क को पूरा कर लेने से कम नहीं होता है। लेकिन उससे भी ज्यादा चैलेंजिंग होता है ट्रैफिक के दौरान लगातार बजने वाले हॉर्न को झेलना। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं ट्रैफिक में जिनके बारे में लगता है कि उनकी एक उंगली तो लगातार हॉर्न पर ही होती है।

हॉर्न बजाने वाले हैं तो ये बस आपके लिए हैं

हॉर्न बजाने वाले हैं तो ये बस आपके लिए हैं

अगर आप भी इस हॉर्न से परेशान है या फिर उन लोगों में है जो लगातार हॉर्न बजाए जा रहे होते हैं तो फिर ये फोटो बस आपके लिए ही है। ये तस्वीर दरअसल एक बैनर है जो दिल्ली के एक ऑटोरिक्शा पर लगा हुआ है। इसी पोस्टर में एक बहुत ही साधारण सा सवाल पूछा गया है लेकिन पूछने का स्टाइल है कौन बनेगा करोड़पति वाला।

सवाल के साथ दिए हैं चार जवाब

सवाल के साथ दिए हैं चार जवाब

अब बताते हैं कि सवाल क्या है। इस सवाल में पूछा गया है कि "ट्रैफिक में हॉर्न बजाने से क्या होता है?" लेकिन मजेदार बात ये है कि इसके साथ ही केबीसी स्टाइल में चार ऑप्शन भी दिए गए हैं। यानि कि आपको अपने मन से जवाब नहीं ढूढ़ना है। नीचे दिए गए विकल्पों में से ही ही एक विकल्प को चुनना है। वैसे सारे विकल्प हैं मजेदार?

चारों विकल्प पढ़कर आ जाएगा मजा

चारों विकल्प पढ़कर आ जाएगा मजा

ऑटोरिक्शा पर लगे पोस्टर में जो चार विकल्प दिए गए हैं। हम चारों विकल्प आपको बता रहे हैं।


पहला विकल्प है- (सिग्नल) लाइट जल्दी ग्रीन होती है। दूसरा विकल्प है- सड़क चौड़ी हो जाती है। तीसरा विकल्प है- गाड़ी उड़ने लगती है जबकि चौथा विकल्प कहता है- कुछ नहीं

तस्वीर पर यूजर कर रहे धड़ाधड़ कमेंट

तस्वीर पर यूजर कर रहे धड़ाधड़ कमेंट

दिल्ली के ऑटोरिक्शा पर बने इस बैनर को तुनुक वरदराजन नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया है- शानदार, दिल्ली के एक थ्री-व्हीलर पर।

इस तस्वीर पर यूजर खूब कमेंट कर रहे हैं और अलग अंदाज में इस मसले को उठाने के लिए बैनर को तैयार करने वाले की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- गजब का आइडिया। बेशक लोगों को मुद्दे की गंभीरता को समझना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा "इस भाई को 21+21 तोपों की सलामी।"

'सभी सिग्नल पर लगा देना चाहिए'

'सभी सिग्नल पर लगा देना चाहिए'

वहीं कई सारे यूजर इसमें से विकल्पों को चुनकर मजेदार जवाब भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि "विकल्प सी सबसे सही है।" आपको याद ही होगा कि विकल्प सी कहता है कि गाड़ी उड़ने लगती है।

एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये शानदार है... इसे सभी ट्रैफिक सिग्नल लगा देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+