KBC: कंटेस्टेंट के पास बची थीं दो लाइफलाइन, लेकिन फिर भी नहीं जीत सका 1 करोड़

टीवी के सबसे चहेते रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में बुधवार को ऐसे कंटेस्टेंट पहुंचे, जो देखते ही देखते लोगों के चहेते बन गए। बुधवार को केबीसी की हॉट सीट पर गोवा के गजानन रासम बैठे थे, जिन्होंने अपने हंसमुख अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया।

KBC

नई दिल्ली। टीवी के सबसे चहेते रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में बुधवार को ऐसे कंटेस्टेंट पहुंचे, जो देखते ही देखते लोगों के चहेते बन गए। बुधवार को केबीसी की हॉट सीट पर गोवा के गजानन रासम बैठे थे, जिन्होंने अपने हंसमुख अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। अपने शानदार प्रदर्शन से गजानन सारी बाधाएं पार करते हुए एक करोड़ के सवाल पर पहुंचे। एक करोड़ के सवाल का जवाब देते वक्त भी उनके पास दो लाइफलाइन थी, लेकिन तब भी वो केवल 50 लाख ही घर ले जा पाए।

गजानन बने सबसे खुशनुमा कंटेस्टेंट

गजानन बने सबसे खुशनुमा कंटेस्टेंट

केबीसी सीजन 10 की हॉट सीट पर बुधवार को सीजन के सबसे खुशनुमा कंटेस्टेंट पहुंचे। एक तरफ उन्होंने शानदार गेम खेला, तो वहीं दूसरी तरफ अपनी बातों से उन्होंने सभी को हंसाया। गेम की ही बात करें तो उन्होंने बिना लाइफलाइन लिए कई मुश्किल सवालों के जवाब दिए। वो केवल दो लाइफलाइन खर्च कर 1 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए।

एक करोड़ के सवाल पर थीं दो लाइफलाइन

एक करोड़ के सवाल पर थीं दो लाइफलाइन

एक करोड़ के सवाल पर गजानन के पास दो लाइफलाइन थीं, लेकिन वो दोनों उन्हें करोड़ जीतवाने में असफल रहीं और वो केवल 50 लाख लेकर घर लौटे। एक करोड़ की राशि पर गजानन के सामने सवाल था- 'दादासाहेब फाल्के द्वारा निर्देशित एकमात्र बोलती (talkie) फिल्म कौन सी है?'। इस सवाल के जवाब में उनके पास चार विकल्प थे- मोहिनी भस्मासुर, गंगावतरण, लंका दहन और सेतु बंधन।

इतनी रकम लेकर घर लौटे गजानन

इतनी रकम लेकर घर लौटे गजानन

इसका जवाब उन्हें मोहिनी भस्मासुर या लंका दहन लग रहा था। श्योर होने के लिए उन्होंने फिफ्टी-फिफ्टी लाइफलाइन ली, जिसमें उनके विकल्प मोहिनी भस्मासुर और लंका दहन ही हट गया। इसके बाद उन्होंने दूसरी लाइफलाइन लेकर अपने साथी को बुलाया लेकिन वो भी उनकी मदद नहीं कर सके। आखिर में उन्होंने 50 लाख लेकर गेम छोड़ने का फैसला लिया। अगर गजानन जीत जाते तो उनके पास 1 करोड़ की राशि होती, लेकिन अगर हारते तो वो 3 लाख 20 हजार पर पहुंच जाते। बता दें कि इस सवाल का सही जवाब 'गंगावतरण' था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+