KBC 12: बिना 'फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट' खेले हॉट सीट पर पहुंचीं बंगाल की Runa , रचा इतिहास

नई दिल्ली। सोनी टीवी के मशहूर शो ' कौन बनेगा करोड़पति' हमेशा की तरह इस बार भी लोगों के दिल को छू रहा है, शो में आने वाले प्रतियोगी ना केवल अपने खेल से बल्कि अपनी बातों से भी लोगों को प्रभावित कर रहे हैं, गुरुवार को टेलिकास्ट हुए शो में भी कुछ ऐसा हो गया जिसने ना केवल लोगों को भावकु कर दिया बल्कि उसने शो में एक नया इतिहास भी रच दिया, बता दें कि 15 अक्टूबर की रात को 'केबीसी' के मंच पर जो हुआ वो आज से पहले कभी नहीं हुआ था।

बिना 'फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट' खेले हॉट सीट पर पहुंचीं रूना

बिना 'फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट' खेले हॉट सीट पर पहुंचीं रूना

कल 'केबीसी 12' ने अपने एक प्रतियोगी को बिना 'फास्टेस्ट फिंगर' राउंड खेले सीधे हॉट सीट पर बैठने का मौका दिया। दरअसल कल शो के खत्म होने से चंद मिनट पहले बंगाल की आईं रुना साहा अकेली प्रतियोगी रह गई थीं, जिसकी वजह से रुना को सीधे हॉट सीट पर आने का मौका मिला, लेकिन जैसे ही साहा का नाम अमिताभ बच्चन ने पुकारा, साहा खुद को रोक नहीं पाईं और बिलख-बिलख कर रोने लगीं, ये क्षण बेहद ही भावुक कर देने वाला था।

अमिताभ बच्चन ने की रूना को संभालने की कोशिश

अमिताभ बच्चन ने की रूना को संभालने की कोशिश

शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी रूना की हालत देखकर भावुक और परेशान हो गए थे, उन्होंने भी साहा को संभालने की कोशिश की, उन्हें आंसू पोंछने के लिए टिशू पेपर भी दिया और पानी भी पीने को कहा, हालांकि थोड़ी देर बाद रूना ने अपने आप को संभाला और फिर शांत हुईं लेकिन उसके बाद जो उन्होंने कहा वो और भी हृदय को छूने वाला था।

 'मैंने सोच लिया था-कभी भगवान की पूजा नहीं करूंगी'

'मैंने सोच लिया था-कभी भगवान की पूजा नहीं करूंगी'

रूना ने कहा कि वो बहुत मु्श्किलों के बाद यहां तक पहुंची हैं लेकिन जब वो फास्टेस्ट फिंगर लिंस्ट में बार-बार सही जवाब देने के बाद भी हॉट सीट तक नहीं पहुंच पा रही थीं, तो वो अंदर से काफी परेशान और निराश हो गई थीं, वो मन ही मन कह रही थीं कि आज अगर वो हॉट सीट तक नहीं पहुंचती हैं तो वो ना तो टीवी देखेंगी और ना ही भगवान की पूजा करेंगी और इसके बाद वो फिर से रोने लगीं, फिर उन्होंने कहा कि शायद ये मेरी मां का आशीर्वाद है कि मैं यहां तक पहुंच गईं और ऊपर से बैठे मेरे पापा ने भगवान से कहा कि मेरी बेटी को वहां पहुंचा दो।

Video देखने के लिए यहां क्लिक करें

 'घरवालों ने कहा-अब अपना करियर भूल जाओ'

'घरवालों ने कहा-अब अपना करियर भूल जाओ'

हालांकि इसके बाद रूना ने खेल खेलना शुरू किया, इस दौरान उन्होंने अपनी कहानी भी लोगों से शेयर की, उन्होंने बताया कि जब वो 20-21 साल की थीं तब हीं उनकी आंत में कुछ सिस्ट हो गए थे, जिसका ऑप्रेशन हुआ था, इसके बाद लोगों ने मेरे पापा से कहा कि इसकी शादी जल्दी कर दो, तो मैंने मां-पापा की बात मानकर शादी कर ली, कम उम्र में शादी हो जाने के बाद उनका करियर नहीं बन पाया, वो बहुत कुछ करना चाहती थीं लेकिन नहीं कर पाईं, उसके बाद उनकी बेटी पैदा हुईं, तो उनके पति और घरवालों ने कहा कि अब अपना करियर भूल जाओ और बेटी का करियर बनाओ।

'पति ने कहा-दान करने के लिए खुद कमाओ'

एक बार मैंने अपने पति से कुछ दान-पुण्य के लिए पैसे मांगे थे , जिस पर उन्होंने कहा था कि पहले कमाओ फिर दान करने की सोचना। तब ही रुना ने जिंदगी में कुछ करने की ठानी और साड़ी का काम शुरू किया था, उन्होंने अपनी बेटी को आगे बढ़ने में हर मदद की है, वो आज मेडिकल की छात्रा है, जब रूना का सेलेक्शन केबेसी के लिए हुआ था, तो उन्हें लगा था कि अब शायद उनके सपने पूरे हों जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+