KBC 11: एक करोड़ जीतने वाले गौतम 7 करोड़ के इस सवाल पर चूक गए, क्या था वो सवाल?

नई दिल्ली। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन को गौतम कुमार झा के रूप में तीसरा करोड़पति मिल गया है। बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा ने 7 करोड़ के सवाल पर गेम क्विट करने का फैसला किया, इस तरह वे एक करोड़ रु की राशि जीतने में कामयाब रहे। अगर सवाल का गलत जवाब दे देते, तो गौतम एक करोड़ की राशि भी गंवा देते, लिहाजा उन्होंने यहीं पर गेम से क्विट करने का फैसला किया। आइए, जानते हैं कि वो कौन सा सवाल था जिसका जवाब गौतम को मालूम नहीं था।

गौतम कुमार झा ने जीते एक करोड़

गौतम कुमार झा ने जीते एक करोड़

एक करोड़ जीत चुके गौतम के पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी, इसलिए उन्होंने 7 करोड़ के सवाल पर रिस्क ना लेने का फैसला करते हुए गेम वहीं पर छोड़ दिया। बिग बी ने गौतम के सामने 7 करोड़ का सवाल रखा था, 'डरवन, प्रिटोरिया और जोहान्सबर्ग में 20वीं शताब्दी की शुरुआत में महात्मा गांधी की मदद से स्थापित तीनों फुटबॉल क्लब्स का नाम क्या था।' इन सवालों के साथ चार विकल्प दिए गए थे। A- ट्रुथ सीकर्स, B- नॉन-वायलेंट्स, C- पैसिव रेजिस्टर्ड और D- नॉन-कोऑपरेटर्स।

नहीं पता था 7 करोड़ के सवाल का जवाब

नहीं पता था 7 करोड़ के सवाल का जवाब

इस सवाल का जवाब गौतम को पता नहीं था, उन्होंने इसके बाद गेम क्विट कर दिया। वहीं गेम क्विट करने के बाद बिग बी ने गौतम से इस सवाल का जवाब देने को कहा तो उन्होंने विकल्प A ट्राय किया, लेकिन ये जवाब गलत था। दरअसल, इस सवाल का सही जवाब था। पैसिव रेजिस्टर्ड। हालांकि, गौतम गेम क्विट कर चुके थे इसलिए उनकी इस कोशिश का कोई प्रभाव नहीं पड़ा और वे एक करोड़ की राशि लेकर गए।

गौतम कुमार झा बिहार के रहने वाले हैं

गौतम कुमार झा बिहार के रहने वाले हैं

गौतम कुमार झा ने आईआईटी धनबाद से इंजीनियरिंग की है। अभी वे रेलवे में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वे पश्चिम बंगाल के आद्रा में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियेलिटी शो में बिहार के ही सनोज राज ने 1 करोड़ की राशि जीतकर केबीसी के 11वें सीजन को उसका पहला करोड़पति दिया था। सनोज के अलावा महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली बबीता ताड़े एक करोड़ रु जीतने में कामयाब रही थीं। बबीता केबीसी-11 की दूसरी करोड़पति बनी थीं। बबीता महाराष्ट्र के अमरावती में मिड मील बनाने वालीं कुक हैं। बबीता ने बताया था कि वह 450 बच्चों के लिए खिचड़ी बनाती हैं और इस काम के लिए उनको 1500 रु का वेतन मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+