KBC-10: क्या था वो एक करोड़ का सवाल जिसके जवाब देकर बिनीता बनीं करोड़पति

मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति के 10वें सीजन का पहला करोड़पति बिनिता जैन के रूप में देश को मिल चुका है। गांधी जयंती के मौके पर टेलिकास्ट हुए शो में असम की बिन‍िता जैन ने 1 करोड़ रु. जीते और वो एक करोड़ जीतने वाली इस सीजन की पहली महिला प्रतियोगी हैं। जिस सवाल का जवाब देकर बिनिता जैन करोड़पति बनी हैं, उस सवाल का उत्तर बहुत आसान नहीं था।

वो सवाल था- भारत में किस मामले को सर्वोच्‍च न्‍यायालय के 13 न्‍यायाधीशों की सबसे बड़ी संव‍िधान बेंच द्वारा सुना गया है?

जिसके विकल्प थे..

  • - गोलकनाथ केस
  • बी -अशोक कुमार ठाकुर केस
  • सी - शाहबानो केस
  • डी- केशानंदा भारती केस
जिसका सही जवाब था-डी केशानंदा भारती केस

जिसका जवाब देकर बिनिता जैन ने एक करोड़ की धनराशि अपने नाम कर ली।
7 करोड़ का सवाल

7 करोड़ का सवाल

इसके बाद उनके सामने आया शो का 16वां प्रश्‍न, जिसका मूल्‍य था 7 करोड़ और वो सवाल था

1867 में किसने पहला स्‍टॉक ट‍िकर का अव‍िष्‍कार किया था?

जिसके विकल्प थे..

  • ए एडवर्ड कैलेहन
  • बी थॉमस एड‍िसन
  • सी डेव‍िड गेस्‍टेटनर
  • डी रॉबर्ट वार्कले

बिनिता ने गेम छोड़ दिया

जिसका जवाब क्लीयर ना होने की वजह से बिनिता ने गेम क्विट कर लिया हालांकि गेम छोड़ने के बाद शो के होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बिनिता से कहा कि अगर आपको सही जवाब देना होता तो आप किस विकल्प पर मुहर लगातीं, जिस पर बिनिता ने कहा कि वो ए यानी कि एडवर्ड कैलेहन को सही कहती, ताज्जुब ये है कि बिनिता का ये जवाब एकदम सही था लेकिन बिनिता ने कोई रिस्क नहीं लिया।

15 साल से पति का इंतजार कर रही हैं बिनिता जैन

गौरतलब है कि असम के गुवाहाटी की रहने वाली बिनीता ने हॉट सीट पर बैठने के बाद शो के एंकर अमिताभ बच्चन के साथ अपने जीवन के दुखद पहलुओं को भी साझा किया। दो बच्चों की मां बिनीता ने बताया कि फरवरी साल 2003 में बिजनेस ट्रिप पर विदेश गए उनके पति आज तक घर नहीं लौटे हैं।

बिनिता बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं

बिनिता बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं

बाद में पता चला कि उनके पति का आतंकियों ने अपहरण कर लिया था।इसके बाद कानून ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, हालांकि बिनिता को आज भी लगता है कि उनके पति जीवित हैं और किसी ना किसी दिन जरूर घऱ वापस आएंगे, घर चलाने के लिए बिनिता बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+