कजाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति कोरोना से संक्रमित, पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। कजाकिस्तान भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है। अब कजाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इस बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने नूरसुल्तान नजरबायेव को लेकर एक ट्वीट किया। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि कजाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव कोरोना से पीड़ित हैं, मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस मुश्किल वक्त में भारत अपने दोस्त कजाकिस्तान के साथ खड़ा है। दोनों देश मिलकर इस महामारी से लड़ेंगे। इससे पहले गुरुवार को नूरसुल्तान नजरबायेव के कार्यालय ने प्रेस रिलीज जारी की थी। जिसमें उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की बात कही गई थी। फिलहाल अभी वे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। उन्होंने मार्च 2019 में राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।
बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के 80 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 4.46 लाख लोगों की मौत हुई है। कजाकिस्तान में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है, जहां अब तक 16351 मामले सामने आए हैं। जिसमें 105 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं। अन्य देशों की तुलना में अभी कजाकिस्तान की स्थिति काफी बेहतर है।












Click it and Unblock the Notifications