Kaviyoor Ponnamma: मलयालम एक्ट्रेस कवियूर पोन्नम्मा का निधन, 79 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
फेमस मलयालम एक्ट्रेस कवियूर पोन्नम्मा का निधन हो गया है। वे उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। इस हफ्ते उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उन्हें कोच्चि के एक निजी अस्पतला में भर्ती कराया गया था। एक्ट्रेस कवियूर ने मलयालम सिनेमा को लंब समय दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी उत्कृष्ट अभिनय प्रतिभा प्रदर्शित की। बॉलीवुड से लेकर मलयालम सिनेमा तक कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मलयालम सिनेमा और थिएटर के इतिहास का एक शानदार अध्याय समाप्त हो गया है।
मलयालम एट्रेस कवियूर पोन्नम्मा ने शुक्रवार को 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे पिछले कई महीनों से अस्पताल में भर्ती रहीं। पोन्नम्मा के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। दिग्गज एक्ट्रेस के निधन से मलयालम सिनेमा के एक युग का अंत हो गया। पोन्नम्मा के निधन पर कई हस्तिओं ने शोक व्यक्त किया है।

सीएम ने कहा, "मैं कवियूर पोन्नम्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं, जिन्होंने एक मां के रूप में अपनी भूमिकाओं से मलयाली लोगों का दिल जीता। उनका लंबा कलात्मक करियर केवल सिनेमा तक ही सीमित नहीं था, बल्कि थिएटर और टेलीविजन तक भी फैला था...उनके निधन के साथ, मलयालम सिनेमा और थिएटर के इतिहास का एक शानदार अध्याय समाप्त हो गया है। हालांकि, वह अपने यादगार किरदारों के जरिए मलयाली लोगों के दिलों में रहेंगी। मैं इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।"
वहीं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन ने भी कवियूर पोन्नम्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मलयालम सिनेमा के लिए पोन्नम्मा ने मलयाली लोगों के दिलों पर राज किया। एक गायिका के रूप में अपना करियर शुरू करने और थिएटर में स्थानांतरित होने के बाद, पोन्नम्मा ने लगभग एक हजार फिल्मों में अभिनय किया। कवियूर पोन्नम्मा मलयालम सिनेमा की एक प्रमुख हस्ती थीं और उनका शानदार करियर छह दशकों से अधिक समय तक चला।
करियर
एक्ट्रेस कवियूर पोन्नम्मा ने असुरविथु, वेलुथा कैथरीना, कराकाणाकदल, थीर्थयत्र, निर्मल्यम, चेनकोल, भारतम, संतानगोपालम, सुक्रुतम समेत कई मलयाली फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने आठ फिल्मों में पार्श्व गायिका के रूप में भी अपनी आवाज दी और 25 से अधिक टेलीविजन श्रृंखलाओं में दिखाई दीं।
मां की भूमका में पोन्नम्मा
पोन्नम्मा को सत्यन, मधु, प्रेम नजीर, सोमन, सुकुमारन, ममूटी और मोहनलाल जैसे कई प्रमुख अभिनेताओं की माँ की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। अपनी मां की भूमिकाओं के अलावा, उन्होंने नकारात्मक भूमिकाएँ सहित विविध किरदार निभाए। उन्होंने लगभग 1,000 फिल्मों में अभिनय किया और यहां तक कि फिल्म मेघतीर्थम का निर्माण भी किया।












Click it and Unblock the Notifications