Video: रुबीना से तीखी बहस के बाद कविता कौशिक ने छोड़ा BB का घर? एक्ट्रेस ने दी बाहर मिलने की धमकी

नई दिल्ली। बिग बॉस का सीजन 14 अब अपने मंजिल से बस कुछ सप्ताह ही दूर है। फिनाले वीक में पहुंचने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच कम्पटीशन कड़ा हो गया है। शो की धाकड़ सदस्य मानी जाने वाली कविता कौशिक को लेकर अब नया मोड़ सामने आने वाला है। कविता कौशिक की बिग बॉस हाउस में सिर्फ इकलौती दोस्त निक्की तंबोली हैं, बाकि सभी सदस्यों से उनका 36 का आंकड़ा है। कविता कौशिक और रुबीना दिलैक एक बार फिर आमने-सामने आ गई हैं। हाल ही में सामने आए बिग बॉस के एक प्रोमो वीडियो में रुबीना से झगड़े के बाद कविता मुख्य दरवाजे से घर से बाहर दिखाई दे रही हैं।

कविता कौशिक और रुबीना में लड़ाई

कविता कौशिक और रुबीना में लड़ाई

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं कि क्या सच में कविता ने फिनाले से पहले ही बिग बॉस का घर छोड़ दिया है? वीडियो में देखा जा सकता है कि कविता कौशिक और रुबीना के बीच बहुत ही तीखी बहस हो रही है। ऐसा लगता है कि दोनों एक दूसरे पर पर्सनल कमेंट कर रही हैं। इस बीच रुबीना अपना आपा खो देती हैं और वह कविता को पीछे हटने को कहती हैं। बता दें कि बिग बॉस के नियम के मुताबिक कोई भी सदस्य एक दूसरे पर हिंसा नहीं कर सकता।

कविता का सरप्राइज एग्जिट

कविता का सरप्राइज एग्जिट

वीडियो में कविता का घर से सरप्राइज एग्जिट भी दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कविता और रुबीना एक दूसरे को घर से बाहर देखने की धमकी दे रही हैं। कविता और रुबीना एक दूसरे को गुस्से से घूरती हुई भी नजर आ रही हैं। इसके बाद कविता गुस्से में चिल्लाते हुए कहती हैं-'क्या आपको आपके पति का सच पता है? एक लाफा मारुंगी, चल निकल यहां से।' रुबीना भी कविता को ऐसी ही बातें बोलकर उन्हें चुप रहने को कहती हैं। तभी घर का मुख्यद्वार खुलता है और कविता बाहर चली जाती हैं।

'सेंसलेस, यही है कविता कौशिक'

'सेंसलेस, यही है कविता कौशिक'

इस पर रुबीना जोर से चिल्लाकर कहती हैं, 'सेंसलेस, यही है कविता कौशिक। एक बार फिर से आ जाएगी अपना थूकना चाटने।' वीडियो में कविता और रुबीना की लड़ाई में अभिनव भी दिखाई देते हैं, हालांकि वह इस बीच कुछ बोलते हुए नहीं नजर आए। प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिनव दोनों की लड़ाई के दौरान बीच-बचाव भी नहीं करते। वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है। एक शख्स ने लिखा, बहुत सारा प्यार रुबीना, आप मजबूत बने रहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, कविता कौशिक इसकी ही हकदार हैं।

तलाक की कगार पर पहुंचा रुबीना-अभिनव का रिश्ता

तलाक की कगार पर पहुंचा रुबीना-अभिनव का रिश्ता

बता दें कि इससे पहले एक वीडियो में रुबीना दिलैक ने कहा कि अभिनव शुक्ला के बीच अब तक तलाक हो गया होता अगर वो दोनों बिग बॉस में नहीं होते। उन्‍होंने बताय कि तलाक की अर्जी वो नवंबर तक दाखिल करने वाले थे। उन्‍होंने कहा हमने नवंबर तक के लिए एक दूसरे को समय दिया था। 'वीडियो में एक भावुक रुबीना को यह कहते हुए सुना गया।' करवा चौथ पर अपने पति के व्रत रहकर शाम को पति की आरती उतारकर पूजा करने वाली रुबीना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुक्ला अक्सर कार्यों के दौरान और शो के अन्‍य मौकों पर एक-दूसरे के साथ खड़े दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें: BB: एजाज खान का ये राज जानकर टूट गया पवित्रा पुनिया का दिल, इमोशनल पोस्ट में शेयर किया अपना दर्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+