Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kaveri water: BJP ने मांड्या में सड़कें अवरुद्ध कर सरकार को घेरा, तमिलनाडु को पानी देने पर रोक लगाने की मांग

Kaveri water Row: कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच वर्षों से चला आ रहा कावेरी जल विवाद एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। कर्नाटक की वर्तमान कांग्रेस नेतृत्‍व वाली सरकार ने तमिलनाडु को कावेरी का जल छोड़ा जिसके खिलाफ भाजपा ने मांड्या में सड़क अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा नेताओं ने पड़ोसी राज्‍य तमिलनाडु को छोड़े जा रहे कावेरी के पानी को तुरंत रोकने की मांग की और कहा कि ये कर्नाटक के किसानों के हित में नही है। इसके साथ थी भाजपा ने आरोप लगाया कि कर्नाटक की सरकार तमिलनाडु सरकार के सामने झुक रही है।

kaveri-water-row

बता दें भाजपा के प्रतिनिधित्‍व में प्रदर्शन‍कारियों ने मांड्या में सड़कों का अवरुद्ध करते हुए कर्नाटक कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। भाजपा के इस प्रदर्शन में मांड्या से निर्दलीय सांसद सुमलता अंबरीश भी प्रदर्शन भी शामिल हुईं। उन्‍होंने कहा कर्नाटक सरकार दूसरे राज्यों को पानी कैसे दे सकती है जबकि हमारे राज्‍य के किसान पानी के लिए तरस रहे हैं।

निर्दलीय सांसद ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इस मुद्दे पर तुरंत एक्‍शन लेना चाहिए और कर्नाटक के किसानों के हित को प्राथमिकता देनी चाहिए।

इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि किसानों के हित में फैसला नही लेती है तब तक भाजपा ये प्रदर्शन जारी रहेगा। भाजपा ने कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस को किसानों की परवाह नहीं है और वह केवल सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके के हितों की पूर्ति के लिए तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़ रही है।

भाजपा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर एक पोस्ट भी लिखी जिसमें लिखा-

"भाजपा ने आरोप लगाया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार केवल राहल गांधी का राजनीतिक भविष्‍य चमकाने के लिए कावेरी का पानी देकर तमिलनाडु को लुभा रही है।"

भाजपा ने आगे लिखा "एमके स्टालिन ही वो शख्स हैं जिन्होंने Mekadatu प्रोजेक्ट का विरोध किया था और अब कांग्रेस ने उनसे हाथ मिला लिया है। कांग्रेस अब ऐसे व्‍यवहार कर रही है जैसे उसेउसकी राजनीतिक रणनीतियों के बारे में पता ही नहीं है। भाजपा कर्नाटक के किसानों के साथ है और भविष्‍य में हर मौके पर उसके साथ खड़ी रहेगी।"

https://hindi.oneindia.com/news/india/chandrayaan-3-lpdc-camera-installed-in-vikram-lander-sent-moon-video-it-will-find-safe-landing-space-806139.html
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+