'कौन होगा नमक...', देवी चित्रलेखा ने क्यों कहा ऐसा? कभी उड़ी थी मुस्लिम व्यक्ति से शादी की अफवाह

Devi Chitralekhaji: कथावाचक देवी चित्रलेखा जी देश की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय कथावाचकों में से एक हैं। उनके प्रवचन हमेशा लोगों के बीच सुर्खियां बनते हैं।

लोग कहते हैं कि उनके कंठ में मां सरस्वती का वास है इसलिए उनके मुख से निकला एक-एक शब्द लोगों के दिल-दिमाग पर सीधा असर करता है, उनके बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा के केंद्र में रहते हैं।

Devi Chitralekhaji

ऐसा ही एक वीडियो उनका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ईश्वर के बारे में अपने भक्तों से बात कर रही हैं। उसमें वो बेहद भावुक भी नजर आ रही हैं।

'हम ऐसा क्या करें कि हमारे हरि रीझ जाएं'

अपने वीडियो में वो कह रही हैं कि 'हम संसार का प्यारा बनने के लिए कितने-कितने प्रयास करते हैं, उसका एक भी अंश अगर हम भगवान का प्यारा बनने की कोशिश करें तो हमारा भला हो जाए, हम कभी नहीं सोचते कि हम ऐसा क्या करें कि हमारे हरि रीझ जाएं।'

'कौन होगा हम सा नमक हरामी कि जिसने हमें जीवन दिया...'

'भगवान देखते होंगे कि बस इंसान माया-मोह में फंसा हुआ है, संसार की बातों में लगा है, खाता है, पीता है, सो जाता है, फिर खाता है , पीता है और सो जाता होगा, कितना हृदय उनका दुखता होगा कि मैंने इसको कीमती मानव जन्म दिया और इस अंधे ने कभी भी मेरा स्मरण नहीं किया, कभी हमें याद नहीं किया। कौन होगा ऐसा कुटिल और कौन होगा हम सा नमक हरामी कि जिसने हमें जीवन दिया, तन दिया ,उसी को हमने भूला दिया तो क्या ये जीवन है।'

देवी चित्रलेखा मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं

आपको बता दें कि देवी चित्रलेखा का ये वीडियो को अब तक (समाचार लिखे जाने तक) 40,368 likes मिल चुके हैं और इस पर 551 कमेंट आ चुके हैं। मालूम हो कि देवी चित्रलेखा मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। उनका जन्म पलवल स्थित खंभा गांव में 19 जनवरी 1997 तुकाराम शर्मा के घर में हुआ था। मात्र 6 साल की उम्र से कथावाचन कर रहीं देवी चित्रलेखा ने आध्यात्म की शिक्षा श्री गिरधारी बाबा जी के आश्रम से ग्रहण की हैं।

देवी चित्रलेखा ने एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की?

कुछ वक्त पहले एक अफवाह फैल गई थी कि देवी चित्रलेखा ने एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की है, जिसको लेकर काफी तमाशा मचा था, हालांकि बाद में देवी चित्रलेखा की टीम ने इस बात का खंडन करते हुए सारी बातों को अफवाह बताया था।

माधव तिवारी ब्राह्मण हैं और वो गौरा प्रोडक्शन के CEO

देवी चित्रलेखा के पति का नाम माधव तिवारी है , जिन्हें लोग माधव प्रभु के नाम से जानते हैं। वो छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं इसलिए देवी चित्रलेखा जी का ससुराल छत्तीसगढ़ है। माधव तिवारी ब्राह्मण हैं और वो गौरा प्रोडक्शन के CEO हैं। वो भी अपनी पत्नी चित्रलेखा को 'देवी' ही कहकर संबोधित करते हैं। वो भी उनकी अमृत वाणी की फैन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+