केटी पेरी ने पोस्ट की 'काली' की तस्वीर, भारतीयों को फिर आया गुस्सा

केटी ने बुधवार को इंस्‍टाग्राम प्रोफाइल पर बुरी ताकतों की विनाशक, काली मां की तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा कि current mood (वर्तमान मूड)।

नई दिल्ली। भारत अभी सोनू निगम के अजान ट्वीट पर उलझा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्‍ट्रीय पॉप स्‍टार केटी पेरी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके हंगामा खड़ा कर दिया है।

दरअसल केटी ने बुधवार को इंस्‍टाग्राम प्रोफाइल पर बुरी ताकतों की विनाशक, काली मां की तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा कि current mood (वर्तमान मूड)।

भारतीय लोगों को केटी की ये हरकत रास नहीं आई

भारतीय लोगों को केटी की ये हरकत रास नहीं आई

जिसके बाद बहुत सारे भारतीय लोगों को केटी की ये हरकत रास नहीं आई। उन्होंने इसके के लिए केटी को निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने कहा कि भारतीय देवियों का अपमान मत कीजिए... इसे मूड नहीं कहा जा सकता...कुछ तो वैल्‍यूज रखिए। कृपया यह तस्‍वीर डिलीट कर दीजिए।

आलोचनात्मक प्रतिक्रिया

आलोचनात्मक प्रतिक्रिया

तो वहीं दूसरे यूजर ने भी आलोचनात्मक प्रतिक्रिया करते हुए लिखा कि एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि किसी धार्मिक तस्‍वीर का प्रयोग अपने मूड को दर्शाने के लिए ठीक नहीं है।

गंभीरता से न लेने की सलाह

गंभीरता से न लेने की सलाह

हालांकि कुछ लोग हॉलीवुड सिंगर के समर्थन में भी खड़े दिखाई दिए और केटी पेरी को इस मामले को गंभीरता से न लेने की सलाह दी है।

लाखों की संख्या में इंडिया में भी फैन

लाखों की संख्या में इंडिया में भी फैन

केटी पेरी का नाम भारत के लिए कोई नया नहीं है, साल 2010 में उन्‍होंने रसेल ब्रांड से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार राजस्‍थान में विवाह किया था। बाद में दोनों का तलाक हो गया। विश्वस्तरीय हॉट स्टार में से एक केटी की लाखों की संख्या में इंडिया में भी फैन हैं।

बेपनाह हुस्न की मल्लिका परवीन बॉबी को क्यों मिली बदबू भरी मौत?

बेपनाह हुस्न की मल्लिका परवीन बॉबी को क्यों मिली बदबू भरी मौत?

परबीन बॉबी 22 जनवरी 2005 में अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पायी गयी थी। वो लंबे समय से नशीले पदार्थों का सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में करती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+