घटना के दिन मेरठ में नहीं था कठुआ केस का आरोपी विशाल, फॉरेंसिक जांच में पकड़ा गया झूठ

नई दिल्ली। जम्मू के कठुआ में आठ साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी विशाल के घटना के दिन मेरठ में होने की बात सही नहीं है। विशाल की ओर से दावा किया गया था कि घटना के दिन वो मेरठ में परीक्षा दे रहा था, ऐसे में वह जम्मू में रेप की वारदात में कैसे शामिल हो सकता है। जम्मू कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने फॉरेंसिक जांच के आधार पर कहा है कि विशाल का मेरठ में होने का दावा झूठा है।

Kathua rape case Accused Vishal Jangotra was not in Meerut when incident took place

विशाल उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक कॉलेज में स्नातक का छात्र है। घटना के दिन उसके परीक्षा में शामिल होने की बात कही गई थी। इसके लिए विशाल ने फर्जी सबूत तैयार करके घटनास्थल पर अपने मौजूद ना होने का दावा किया था। क्राइम ब्रान्च ने अपनी चार्जशीट में कहा है किसांझी राम के बेटे विशाल की उत्तर पुस्तिका और साथ ही हाजिरी रजिस्टर को हैंड राइटिंग के पास भेजा गया। विशेषज्ञों की राय में 12 और 15 जनवरी के उपस्थिति के दस्तावेजों में विशाल के हस्ताक्षर उसके मूल हस्ताक्षर से नहीं मिलते। दस्तावेजों में छेड़छाड़ के साफ-साफ संकेत मिलते हैं।

इस साल जनवरी में जम्मू के कठुआ में एक आठ साल की लड़की का अपहरण कर रेप किय गया था और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस केस को मामले को जम्मू से पठानकोट ट्रांसफर कर दिया गया था। पठानकोट के जिला एवं सत्र न्यायालय ने विशाल, उसके एक नाबालिग रिश्तेदार, उसके पिता सांझी राम और विशेष पुलिस अधिकारी दीपक खजूरिया के खिलाफ बलात्कार एवं हत्या के आरोप तय किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+