2 लाख के बैग को लेकर घिरीं Jaya Kishori ने तोड़ी चुप्पी, अपनी सफाई में ऐसा क्या कहा? कर दी सबकी बोलती बंद
Katha Vachak Jaya Kishori News: जया किशोरी को कौन नहीं जानता? वो आध्यात्मिक वक्ता और भक्ति गीत गायिका है, लेकिन इन दिनों वो अपने एक हैंडबैग को लेकर जमकर आलोचना का शिकार हो रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक कस्टम-डिजाइन बैग के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं।
इस बैग के ब्रांड का नाम डिओर (Dior) है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। ऐसे में महंगे बैग के साथ वीडियो वायरल होने के बाद जया किशोरी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है, जिस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी सफाई में कुछ ऐसा कहा है, जो उनके आलोचकों को करारा जवाब है।

2 लाख का बैग कैरी कर फंसी जया किशोरी
दरअसल, सादगी और वैराग्य को लेकर अपने विचार पेश करने वाली 29 वर्षीय जया किशोरी की हाल में एक वीडियो सामने आई, जिसमें वो 2 लाख की कीमत वाला हैंडबैग कैरी करती नजर आईं है। उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सवाल करने लगे कि आखिर भौतिकवाद की विरोधी कथावाचक खुद इतना महंगा बैग क्यों कैरी कर रही हैं? जिस पर अब उनका बयान सामने आया है।
'मैंने कुछ त्यागा नहीं है, तो मैं आपको...'
अब न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए महंगे हैंडबैग को लेकर उठे विवाद पर जया किशोरी ने कहा, "यह बैग कस्टमाइज्ड है। इसमें चमड़ा नहीं है और कस्टमाइज्ड का मतलब है कि आप इसे अपनी मर्जी से बनवा सकते हैं। इसलिए इस पर मेरा नाम भी लिखा है। मैंने कभी चमड़ा इस्तेमाल नहीं किया और न ही कभी करूंगी। जो लोग मेरी कथा में आए हैं, वे अच्छी तरह जानते हैं कि मैं कभी नहीं कहती कि सब कुछ 'मोह माया' है, पैसा मत कमाओ या सब कुछ त्यागो। मैंने कुछ त्यागा नहीं है, तो मैं आपको ऐसा करने के लिए कैसे कह सकती हूं?"
मैं कोई संत, साधु या साध्वी नहीं-जया किशोरी
उन्होंने अपनी सफाई में आगे कहा कि, "मैं पहले दिन से ही स्पष्ट हूं कि मैं कोई संत, साधु या साध्वी नहीं हूं। मैं एक सामान्य लड़की हूं, मैं एक सामान्य घर में रहती हूं, मैं अपने परिवार के साथ रहती हूं... मैं युवाओं से भी यही कहती हूं कि आप मेहनत करें, पैसा कमाएं, खुद को एक अच्छी जिंदगी दें, अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी दें और अपने सपने पूरे करें।"
'अगर मुझे कोई चीज पसंद आती है तो'
जया किशोरी ने आगे कहा, "कोई भी ब्रांड देखकर उसका इस्तेमाल नहीं करता है। आप कहीं जाते हैं और अगर आपको कोई चीज पसंद आती है, तो आप उसे खरीद लेते हैं। मेरे कुछ सिद्धांत हैं, जिनमें से एक यह है कि मैं चमड़े का इस्तेमाल नहीं करती, मैंने कभी इसका इस्तेमाल नहीं किया। लेकिन अगर मुझे कोई चीज पसंद आती है और मैं उसे खरीद सकती हूं तो मैं उसे खरीद लेती हूं। मैं कहना चाहती हूं कि आपको कड़ी मेहनत करनी चाहिए और पैसे कमाने चाहिए ताकि आप अपने और अपने परिवार के लिए एक अच्छी आरामदायक जिंदगी जी सकें।"












Click it and Unblock the Notifications