पुलिसकर्मी का रिवॉल्वर छीनने की कोशिश करने वाली कश्मीरी युवती ने छोड़ा पुणे शहर
कॉलेज को चलाने वाली सरहद संस्था के प्रमुख संजय नाहर ने बताया कि घटना की वजह से कश्मीरी युवती फराह शेख को बिना वजह की चर्चा मिली है जिसकी वजह से वह काफी परेशान थी।
पुणे। पुलिस अधिकारी की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश करने वाली 21 साल की कश्मीरी युवती ने आखिरकार पुणे छोड़ दिया। 9 अप्रैल को युवती को उसके एक दोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया था। उन पर पुलिस से बदसलूकी करने का आरोप था।

9 अप्रैल को हुई थी गिरफ्तार

संस्था के प्रमुख ने दी जानकारी
संजय नाहर ने कहा कि उन्होंने फराह को रोकने की कोशिशें की लेकिन वह नहीं मानी। वह सरहद कॉलेज में बीबीए फाइनल ईयर की छात्रा है। नाहर ने बताया कि सरहद कॉलेज में हाल ही में पूर्व आर्मी चीफ वीपी मलिक से बातचीत का एक कार्यक्रम रखा था। बातचीत के दौरान उसने पूर्व आर्मी चीफ से भी कहा था कि वह शहर में नहीं रहना चाहती। उन्होंने भी उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। नाहर ने कहा, 'उसने नौकरी और अपना हॉस्टल भी छोड़ दिया है, और अपने घर के लिए रवाना हो चुकी है।'

देररात बाहर घूमने को लेकर हुई थी बहस

फराह ने कही दूसरी बात
फराह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके दोस्त पर हमला किया जब उसने बेवजह डांटने को लेकर सवाल किया। उन्हें 9 अप्रैल को ही अंतरिम जमानत मिल गई थी। फराह ने बताया कि वह 9 अप्रैल को अपने हॉस्ट्रल से निकलकर शौर्य को कुछ प्रोजेक्ट देने के लिए उसके हॉस्टल जा रही थी। जब वह पहुंची तो बाइक सवार दो पुलिसकर्मी उससे गलत ढंग से बात कर रहे थे। उसने इसकी वजह पूछी तो पुलिस वाले उससे भी भिड़ गए।












Click it and Unblock the Notifications