जम्मू-कश्मीरः आतंकियों का सहयोगी रिसक शेख अवंतीपोरा से गिरफ्तार, जैश-ए-मोहम्मद से था संपर्क
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है, रविवार को अवंतीपोरा से आतंकियों के सहयोगी रिसक शेख को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस में जांच के दौरान उसके पास से भड़काऊ सामग्री बरामद की है, वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में था। खुफिया सूत्रों से पुलिस को पता चला कि रिसक शेख जम्मू-कश्मीर अवंतीपोरा में छिपा बैठा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और केस भी दर्ज कर लिया है।

बता दें कि रविवार की दोपहर को सुरक्षाबलों ने आंतकियों के मसूंबे को नाकाम किया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सर्च ऑपरेशन में सेना ने 2 किलो की आईडी को बरामद किया। इससे पहले कोई अनहोनी घटना घटती सुरक्षाबलों ने तुरंब बम को डिफ्यूज कर दिया। आईडी मिलने के बात जुम्मू कश्मीर के महत्वपूर्ण इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि सुरक्षाबलों ने इससे पहले 25 नवंबर को हाईवे के पास संदिग्ध वस्तु बरामद की थी। सेना ने बम निरोधक दस्ते को बुलाकर उसे निष्क्रिय कर दिया। हाल ही में बढ़ी ऐसी घटनाओं के चलते घाटी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: साक्षी महाराज ने कहा- CAA के बाद अब मोदी सरकार लागू करेगी एनआरसी, रोहिंग्या घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा












Click it and Unblock the Notifications