कश्मीर में हथियार और आतंक सप्लाई करता है पाकिस्तान: सुषमा स्वराज
नयी दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। सुषमा ने कहा कि कश्मीर कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर में सिर्फ हथियार और आतंकवाद सप्लाई की है।

मीडिया से बात करते हुए सुषमा ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कहते हैं कि कश्मीर के लोगों के साथ उनकी शुभकामना है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की शुभकामना नहीं, बल्कि हथियार और आतंकवाद है जिन्हें जम्मू एवं कश्मीर को निर्यात किया गया है। सुषमा ने कहा कि पाकिस्तान का गंदा पैसा, खतरनाक आतंकी और धोखेबाज सरकारी संस्थाएं क्षेत्र को अस्थिर करने के लिए चीख रही हैं।
सुषमा ने पाकिस्तान की सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आतंकी वानी को शहीद के रूप में सराहना कर रहे है, उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम था, क्योंकि उसने स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और सुरक्षा कर्मियों की हत्या जैसे जघन्य अपराध किए थे। सुषमा ने कहा कि किसी और का नहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बयान इस घिनौने षड्यंत्र को प्रदर्शित करता है। सुषमा ने कहा कि पाकिस्तान का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।
आपको बता दें कि सुषमा का ये सख्त बयान पाक पीएम नवाज शरीफ के उस बयान के बाद आया है, जो उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद कहा, जिसमें उन्होंने कहा कि कि पाकिस्तानी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब जम्मू एवं कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा।












Click it and Unblock the Notifications