कश्मीर में मामला: साध्वी प्राची ने किया दावा, देश में कुछ बड़ा होने वाला है

कश्मीर में मामला: साध्वी प्राची ने किया दावा, देश में कुछ बड़ा होने वाला है

नई दिल्ली। अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाली हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने दावा किया है कि देश में कुछ बड़ा होने वाला है। शनिवार को पत्रकारों से बात करने के दौरान साध्वी प्राची ने दावा किया कि जल्द हिंदुस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है। अमरनाथ यात्रा रोके जाने और कश्मीर में सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाए जाने पर उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को कश्मीर में झंडा फहराने की तैयारी चल रही है।

 Kashmir situation: Hindutva leader Sadhvi Prachi Claim Something Big will Happen in India

साध्वी प्राची ने कहा कि अमरनाथ यात्रा रोके जाने के पीछे बड़ा उद्देश्य है। इस बार 15 अगस्त को कश्मीर में तिरंगा फहराया जाएगा। कश्मीर के बाद जब उनसे आजाम खान को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही सपा सांसद आजम खान को जेल के अंदर डलवाने वाले हैं। उन्होंने उन्नाव कांड के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को लेकर कहा कि पार्टी ने उन्हें तुरंत पार्टी से बाहर निकाल कर काफी अच्छा निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+