पाक उच्चायुक्त से मिलने दिल्ली पहुंचे हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी
नई दिल्ली। भारत की ओर से पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर की वार्ता कैंसिल करने के बाद भी कश्मीर के अलगाववादी और हुर्रियत के नेता मीरवाइज उमर फारुक, सैयद अली शाह गिलानी और मोहम्मद यासीन मलिक दिल्ली में पाक उच्चायुक्त के साथ मुलाकात को तैयार हैं।

गौरतलब है कि पाक उच्चायुक्त ने अलगाववादी नेताओं के साथ मंगलवार को एक बैठक बुलाई है।
हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रवक्ता की ओर से जानकारी दी गई कि मीरवाइज उमर फारुक दिल्ली में पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित से मुलाकात करने जा रहे हैं। साथ ही प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भारत ने वार्ता को कैंसिल करने का जो फैसला लिया है, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
हुर्रियत कांफ्रेंस की ओर से कहा गया है कि वह पाक हर उस प्रक्रिया को अपनाती रहेगी जो कश्मीर और कश्मीरियों के हित में होगी और साथ ही इस मुद्दे का समाधान करने में मददगार साबित होगी।
भारत की ओर से 25 अगस्त को इस्लामाबाद में होने वाली सचिव स्तर की वार्ता को कैंसिल करने का फैसला सोमवार को उस समय किया गया था जब अलगाववादी नेता ने पाक उच्चायुक्त के साथ एक मुलाकात की थी।
हुर्रियत के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने भी बासित से मिलने की इच्छा जाहिर की है। वहीं जम्मू कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट के चेयरमैन यासीन मलिक भी बासित से मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications