कश्मीर पहुंचे सलमान खान ने की सीएम महबूबा मुफ्ती से मुलाकात, खुली जीप में वादियों में घूमते दिखे
Recommended Video

श्रीनगर। काले हिरण केस में दोषी करार दिए जाने के बाद जमानत पर छूटे अभिनेता सलमान खान इन दिनों कश्मीर में हैं, वहां पर वो अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग करने गए हैं। इस दौरान उन्हें वहां कड़ी सुरक्षा के बीच में खुली जीप में घूमते देखा गया, इस फिल्म का एक गाना यहां शूट होना है। सलमान खान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी था।

सलमान खान ने की सीएम महबूबा मुफ्ती से मुलाकात
आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान, शेरा, फिल्म के प्रो ड्यूसर रमेश तुर्रानी ने राज्य की सीएम महबूब मुफ्ती से मुलाकात की थी और उन्हें अपनी आने वाली फिल्म और उसकी शूटिंग के बारे में बताया था।
रमेश तुर्रानी ने शेयर की तस्वीर
रमेश तुर्रानी ने ट्वीटर एकाउंट पर सीएम महबूूबा से मुलाकात की फोटो शेयर की है। मालूम हो कि रेस 3 का एक गाना कश्मीर में फिल्माया जाएगा।

खुली जीप में सलमान खान
कश्मीर के बाद फिल्म की पूरी यूनिट सलमान खान के साथ लेह जाएगी और फिल्म का अंतिम हिस्सा वहीं फिल्माया जाएगा। गौरतलब है कि रेस 3 में सलमान खान के अलावा जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम अहम रोल में हैं। यह फिल्म 15 जून 2018 को ईद के दिन रिलीज होगी।

मूल रूप से आबू धाबी में फिल्माया गया है
वैसे इस फिल्म से जुड़ी एक खास बात आपको बता दें कि इसे मूल रूप से आबू धाबी में फिल्माया गया है, जिसमें कुल 35 दिन लगे और 6 अलग अलग जगहों पर इसे फिल्माया गया। ये बॉलीवुड की पाँचवी फिल्म है, जिसे इस शहर में फिल्माया गया है। इस फिल्म से पहले बेबी, बैंग बैंग, ढिशूम और टाइगर जिंदा है को इसी शहर में फिल्माया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications