कश्मीर: अशरफ गिलानी की जगह लेने वाले नए हुर्रियत चीफ का बेटा हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में हुर्रियत कान्फ्रेंस के नए चेयरमैन के बेटे ने हिजबुल मुजाहिद्दीन ज्वॉइन कर लिया है। करीब एक सप्ताह पहले हुर्रियत नेता मोहम्मद अशरफ गिलानी ने अपनी पार्टी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद मुहम्मद अशरफ सहराई को कमान सौंपी गई थी। सेहराई के बेटे जुनैद अशरफ खान (सेहराई) की एक तस्वीर शनिवार से वायरल हो रही है, जिसमें वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल होने के बाद एक-47 राइफल के साथ खड़ा है। यह पहली बार है, जब किसी सीनियर अलगाववादी नेता के बेटे ने आतंकी संगठन किया है।

नए हुर्रियत चीफ का बेटा हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल

जुनैद के लापता होने के बाद, उनके परिवार वालों ने श्रीनगर के सद्दार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। एफआईआर में हुर्रियत नेता सेहराई ने कहा कि उनका बेटा पिछले 24 घंटों से लापता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जुनैद ने जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया है।

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला जुनैद ने कश्मीर यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। जुनैद भी मन्नान वानी का दोस्त बताया जाता है, जो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) का स्टूडेंट था और उसने भी हाल ही में हिजबुल ज्वॉइन किया था। जुनैद की एके 47 राइफल के साथ फोटो वायरल होने के बाद जांच एजेंसियों ने भी कहा है कि उसने हिजबुल ज्वॉन कर लिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

विशेषज्ञों की मानें तो यह नई घटना कश्मीर घाटी को और ज्यादा अशांति की धकेलने काम करेगी। 2016 में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद से ही कश्मीर घाटी में ज्यादा तनाव देखने के मिला है। 2017 में इंडियन आर्मी ने कश्मीर घाटी में छिपे 200 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी ने अपनी पार्टी से दिया इस्तीफा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+