कश्मीर जल रहा है, स्थिति नियंत्रण से बाहर, सरकार फिल्म के प्रचार में व्यस्त, संजय राउत का केंद्र पर हमला
कश्मीर में टारगेट किलिंग को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर फिर से जल रहा है, वहां स्थिति नियंत्रण से बाहर है।
नई दिल्ली, 05 जून: कश्मीर में टारगेट किलिंग को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर फिर से जल रहा है, वहां स्थिति नियंत्रण से बाहर है। लेकिन केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण लोग दिल्ली में फिल्मों के प्रचार में व्यस्त हैं। कश्मीरियों की सुनने को कोई तैयार नहीं है। कश्मीरी पंडित आंदोलन के लिए मजबूर है। सरकार क्या कर रही है।
Recommended Video

संजय राउत ने का कि मैं रविवार को महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य लोगों के साथ अयोध्या जा रहा हूं। आदित्य ठाकरे 15 जून को अयोध्या जाएंगे। इस यात्रा के लिए हमारा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है।
10 लोगों की टारगेट किलिंग में मौत
बता दें कि कश्मीर में हिन्दुओं की टारगेट किलिंग जारी है। टारगेट किलिंग पर महत्त्वपूर्ण खुलासा करते हुए खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि पिछले साल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में इन हत्याओं की योजना की गई थी। पूरी कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग से 26 दिनों में कम से कम 10 लोग मारे जा चुके हैं। गुरुवार को दो स्थानों पर आतंकी हमले हुए। पहले बैंक मैनेजर विजय कुमार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया । इसके बाद शाम को दो प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग करके निशाना बनाया गया, जिसमें एक मौत हो गई है।
घाटी छोड़ने को मजबूर लोग
देश की सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली है कि कश्मीर में हिंदुओं की टारगेट किलिंग का सिलसिला पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में आईएसआई ने रचा है। सुरक्षा एजेंसियों के पास कुल 200 ऐसे लोगों की सूची सामने आई है, जिनकी हत्या की जानी है। जानकारी मिली है कि मारे जाने के डर से लोग घाटी छोड़ने को मजबूर हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications