कश्मीर:सेना ने किया हिजबुल मुजाहिद्दीन के भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़,3 गिरफ्तार
जम्मू। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़ी कामियाबी हासिल की है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने सेना की मदद से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में भर्ती का मॉड्यूल का भंडोफोड़ किया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस और सेना ने मिलकर इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। ये लोग घाटी में युवाओं को आतंकी गतिविधियों में लुभाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे थे। हिजबुल में भर्ती के लिए ये पूरा मॉड्यूल काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक इस पूरे मॉड्यूल की कमान हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर परवेज वानी के हाथों में थी। इस पूरे मॉड्यूल का काम कश्मीरी युवाओं को पाकिस्तान भेजकर उन्हें आतंकवादी शिविरों में प्रशिक्षण दिलाना और हिजबुल में शामिल करना था।
Busted recruitment module had 3 ppl,1 of whom had visited Pakistan in May: Imtiyaz Hussain, SSP Baramulla on busted Hizbul Mujahideen module pic.twitter.com/kQoqsRCoG9
— ANI (@ANI_news) July 16, 2017
इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक अब्दुल रशीद बट है जो हाल ही में पाकिस्तान से लौटा था। उसने पाकिस्तानी में आतंकवादी शिविर में ट्रेनिंग ली थी। पुलिस को उसके पास से शस्त्र, गोला-बारूद और 1 लाख रुपये बरामद किया गया है ।












Click it and Unblock the Notifications