नूपुर शर्मा का पुतला लटकाए जाने पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, कहा- चुप रहने वालों पर धिक्कार है

बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान पर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है।

नई दिल्ली, 11 जून : बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान पर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। कई राज्यों में नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इसको लेकर देश में शांति व्यवस्था बिगड़ गई है। यूपी में कई स्थानों पर पथराव की घटनाएं सामने आईं।

नूपुर शर्मा का लटकाया पुतला

नूपुर शर्मा का लटकाया पुतला

इस बीच कर्नाटक में नूपुर शर्मा का पुतला फंदे पर लटकाया गया है। इसको लेकर द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कड़ी आपत्ति जताई है।
कर्नाटक के बेलगाम शहर में फोर्ट रोड स्थित मस्जिद के नजदीक कुछ लोगों ने नुपुर शर्मा के पुतले को सरेआम फंदे से लटका दिया।

विवेक अग्निहोत्री ने की आपत्ति

विवेक अग्निहोत्री ने की आपत्ति

हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर तुरंत वहां से पुतला हटा दिया। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा कि माफ करना दोस्तों.. यह न तो ईरान है.. न इराक और न ही सीरिया... यह आज का भारत है। यह आज का पुतला है, अगर तुरंत सजा नहीं दी गई, तो जल्द ही असली लोग होंगे। खिलाफत आंदोलन आज भी जिंदा है।

...धिक्कार है चुप रहने वालों पर

...धिक्कार है चुप रहने वालों पर

उन्होंने कहा कि 'प्रिय शिक्षित मुस्लिम मित्रों, इस खिलाफत 2.0 के खिलाफ आवाज उठाने की आपकी बारी है। आपके लिए इस तरह के आतंकवाद और बर्बर व्यवहार के खिलाफ खड़े होने का समय आ गया है। अगर आप शिकायत नहीं कर सकते और शांति, सद्भाव और एकता के बारे में कुछ नहीं कर सकते तो धिक्कार है चुप रहने वालों पर।'

Recommended Video

    Nupur Sharma Row: कितनी पढ़ी लिखी हैं नूपुर शर्मा और कितनी है संपत्ति | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    यूपी में पथराव

    यूपी में पथराव

    बता दें कि यूपी में शुक्रवार को लोग जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर भी उतर आए। यूपी के कई शहरों में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। साथ ही कई मुस्लिम देशों ने भारत के खिलाफ विरोध दर्ज किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+