कश्मीर जल रहा, मोदी ढोल पीट रहे और पर्रिकर बल्ब बांट रहे : कांग्रेस
पणजी| इस समय कश्मीर नफरत की आंधी में जल रहा है और देश के राजनेता इस मुद्दे पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस की गोवा इकाई ने कश्मीर मुद्दे पर भी चुटकी लेेते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने पीएम मोदी और रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर पर तंज कसते हुए कहा कि कश्मीर जल रहा है और प्रधानमंत्री अफ्रीका में ढोल पीट रहे हैं यही नहीं उनके रक्षा मंत्री पर्रिकर साहब एलईडी बल्ब बांट रहे हैं।
हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद भड़की हिंसा
ये बात कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रवक्ता सुनील कवथनकर ने मीडिया से कही। आपको बता दें कि कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी तथा दो अन्य आतंकवादियों की मौत के बाद हिंसा भटक गई है जिसमें अब तक 23 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। घाटी में काफी तनाव पसरा है।
स्थानीय लोगों में वानी की मौत को लेकर काफी गुस्सा
सुरक्षाबलों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की है लेकिन फिर भी स्थानीय लोगों में वानी की मौत को लेकर काफी गुस्सा है।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने अफ्रीका दौरे में तंजानिया में ड्रम बजाया था जबकि रक्षा मंत्री ने पिछले हफ्ते गोवा में 'ज्योतिर्मय' योजना के तहत लोगों को एलईडी बल्ब बांटा था।













Click it and Unblock the Notifications