काशी: 20 अगस्त को मां गंगा की सुध लेंगे मोदी, Google ने भी मिलाया PM से हाथ

narendra modi kashi
वाराणसी। काशी का कायाकल्प पीएम मोदी और गूगल को करीब ले आया है। नरेन्द्र मोदी अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी यानि काशी में 20 अगस्त से विकास-गंगा बहाने का महाभियान शुरू करेंगे।

  • काशी के प्राचीन स्वरूप को बरकरार रखते हुए इस ऐतिहासिक शहर के कायाकल्प की योजना तैयार करा रहे हैं। इस काम में वे सोशल मीडिया और गूगल की भी हेल्प ले रहे हैं।
  • पीएम जब वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने पहुंचे थे तो उनका यह सवांद बेहद चर्चा में रहा था कि 'मुझे तो गंगा मां ने यहां बुलाया है।' यह संवाद बनारस की जनता को खूब भाया और उन्हें 4 लाख से ज्यादा वोटों से जिताया।
  • अब वे शहर की कायाकल्प कर देना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी वाराणसी को देश की राष्ट्रीय और सांस्कृतिक विरासत का हब बनाने की दिशा में काम कर चुके हैं व उनका मानना है 'सबका साथ, सबका विकास'

    गूगल का योगदान-

  • वाराणसी के महाभियान में गूगल मैपिंग में मदद कर रहा है। उन पर्यटन स्थलों को चिहिंत किया जा रहा है जहां विकास की बेहद संभावनाएं हैं। कंपनियां काशी की सफाई, पर्यटन और बुनियादी ढ़ांचे के विकास में भूमिका निभाने के लिए आगे आ रही हैं।
  • भारत यात्रा के दौरान फेसबुक CEO शेरिल सैंडबर्ग ने काशी की सफाई के प्रोजेक्टों में सोशल मीडिया के उपयोग की संभावना को लेकर मोदी से मुलाकात की थी, जिसके बाद से ब्ल्यू प्र‍िंट तैयार होना शुरु हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+