#KarwaChauth Live: खत्म हुआ इंतजार, हुआ चांद का दीदार, ऐसे करें पूजा
#KarwaChauth:जानिए आप के शहर में कितने बजे निकलेगा चांद, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली। आज देशभर में करवा चौथ(Karwa Chauth 2019) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पत्नियां अपने पतियों के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को चांद को अर्ध्य कर व्रत तोड़ेंगी। इस दिन चांद को देखकर ही व्रत तोड़ने का रिवाज है। कार्तिक मास में आने वाले इस व्रत का खास महत्व है। इस बार तो ये त्योहार और भी खास है, क्योंकि इस बार 70 सालों बाद शुभ संयोग बन रहा है। माना जा रहा है कि इस बात का व्रत करने से दोगुना फल मिलेगा। चंद्रमा की रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में रहने के कारण इस बार इस व्रत का खास महत्व है। ऐसे में अगर शुभ मुहूर्त में पूजा और चांद का दीदार कर व्रत खोला जाए तो इसका फल और भी लाभकारी है। आइए आपको बताते हैं कि आपके शहर में चांद निकलने का समय और पूजा का शुभ समय जानना बेहद जरूरी है।
चांद निकलने का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ: 17 अक्टूबर 2019
दिन-बृहस्पतिवार
पूजा का शुभ समय: शाम के 5:51 बजे से लेकर 7 बजकर 6 मिनट तक
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय: 8 बजकर 17 मिनट
Recommended Video
दिल्ली-एनसीआर में चांद निकलने का समय
करवा चौथ के दिन दिल्ली में चांद निकलने का समय 8 बजकर 16 मिनट है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा में चांद निकलने का समय 8 बजकर 15 मिनट पर है। लखनऊ में चांद 8 बजकर 8 मिनट पर निकलेगा। वहीं वाराणसी में चांद निकलने का समय 7 बजकर 58 मिनट है। गोरखपुर में चांद 8 बजकर 9 मिनट पर निकलेगा। जबकि इलाहाबाद में 8 बजकर 3 मिनट पर निकलेगा। वहीं झांसी में चांद निकल ने का समय 8 बजकर 18 मिनट है।
जम्मू कश्मीर, मुंबई समेत इन शहरों में चांद निकलने का समय
करवा चौथ पर जम्मू कश्मीर में चांद 8 बजकर 18 मिनट पर निकलेगा। वहीं आगरा में चांद 8:16 में निकलेगा। भोपाल में चांद निकलने का समय 8 बजकर 25 मिनट है। इंदौर में चांद निकलने का समय 8:32 बजे है। अहमदाबाद की बात करें तो यहां 8 बजकर 45 मिनट पर चांद निकलेगा। जबकि गांधीनगर में 8 बजकर 44 मिनट पर चांद का दीदार हो सकेगा। मायानगरी मुंबई में चांद 8 बजकर 54 बजे निकलेगा।
करवा चौथ पूजा में जरूर करें इन चीजों का इस्तेमाल
करवा चौथ की पूजा के दिन पत्नियां पूरे दिन भूखे प्यासे रहकर पतियों की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सजधज कर पूजा करती है। आज के दिन तेज आवाज में करवा चौथ की कथा पढ़नी चाहिए। पूजा की थाल में मिठाई, एक ग्लास पानी, दिया, पूजा का सामान, छलनी जरूर रखना चाहिए।
करवा चौथ की पूजा की थाली मे न छूटे ये चीजें
करवा चौथ के दिन पूजा का खास महत्व है। चांद को देखने के बाद महिलाएं पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ की थाली भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। आप इस थाली में गलती से भी ये चीजें रखना न भूलें, वरना आपकी पूजा अधूरी रह जाएगी।
करवा चौथ की पूजा की थाली में चंद्रदर्शन के लिए छलनी जरूर होनी चाहिए । इसके अलावा मिट्टी का टोंटीदार करवा, ढक्कन, दिया ,सिंदूर सुहाग की निशानी माी जाती है, इसलिए इसे भी करवा चौथ पूजा की थाली में शामिल किया जाना अनिवार्य है। इसके अलावा भगवान् को अर्पित करने के लिए फूल भी थाली में शामिल करने चाहिए।
करवा चौथ पूजन मंत्र
नम: शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्।
प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।।
इस मंत्र से पार्वती जी का षोडशोपचार पूजन करें। इसके बाद नम: शिवाय मंत्र से भगवान शिव का और 'षण्मुखाय नम:' से स्वामी कार्तिक जी की पूजा जरूर करें।













Click it and Unblock the Notifications