कार्तिक आर्यन को मिली बड़े बजट की फिल्म, फिर भी छलका दर्द, कहा- अकेला हूं जिसे नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला
कार्तिक आर्यन को मिली बड़े बजट की फिल्म, फिर भी छलका दर्द, कहा- अकेला हूं जिसे नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला
मुंबई, 24 जून: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन पिछले कुछ महीनों में दो बड़ी बजट फिल्मों को खो चुके थे। लेकिन अब उनके फैंस के लिए खुशी की बात है कार्तिक आर्यन को एक के बाद एक दो बड़ी बजट की फिल्मों का ऑफर मिला है। एकता कपूर की फिल्म शहजादा लगी के बाद कार्तिक आर्यन को अब फिल्म निर्माता साजिड नाडियावाला की फिल्म सत्यनारायण की कथा का ऑफर मिला है। जिसे कार्तिक आर्यन ने एक्सेप्ट भी कर लिया है। इसका खुलासा खुद कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर किया है। इस फिल्म को समीर विदवान डायरेक्ट करेंगे।

कार्तिक आर्यन बोले- मेरे दिल के करीब है ये फिल्म
इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक वीडियो साझा करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा कि ये फिल्म और इसकी कहानी उनके दिल के बहुत करीब है। इंस्टाग्राम पर बुधवार (23 जून) को वीडियो साझा करते हुए कार्तिक ने कहा, ''फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' की कहानी मेरे दिल के करीब है। ये फिल्म खास है और खास लोगों के लिए है।'' बता दें कि कार्तिक आर्यन द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर 24 घंटे में 5.3 मिलियन व्यूज है। इस फिल्म में ज्यादातर काम करने वाले लोग राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता (नेशनल अवॉर्ड ) हैं। कार्तिक आर्यन ने कहा कि समीर विद्वान सर के साथ उनकी ये पहली फिल्म है।

मैं अकेला हूं जिसे नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला: कार्तिक
फिल्म के बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, ''मैं पिछले कुछ समय से साजिद सर के साथ काम करना चाहता था। अब मुझे ये मौका मिल है। मैं इससे ज्यादा बेस्ट फिल्म के लिए अब नहीं बोल सकता था। मुझे बेहद खुशी है कि मैं साजिद सर, शरीन और किशोर जैसे कलाकारों के विजन का हिस्सा हूं। फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' एक म्यूजिकल लव स्टोरी है। इस फिल्म में काम करने वाले ज्यादातर लोग नेशनल अवॉर्डी हैं, ये राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नाम वाले लोगों का पावरहाउस है। ये पहली बार है जब मैं समीर विद्वान सर के साथ काम करने वाला हूं। समीर विद्वान सर में किसी भी संवेदनशील विषयों को अत्यधिक मनोरंजक बनाने की क्षमता है। मैं ईमानदारी से कहूं तो मैं बहुत दबाव और जिम्मेदारी महसूस कर रहा हूं क्योंकि इस टीम में मैं अकेला हूं जिसे नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला है।''

साजिद नाडियावाला ने कार्तिक को लेकर कही ये बात
साजिद नाडियावाला ने फिल्म को लेकर कहा, ''सत्यनारायण की कथा' मेरे लिए एक बहुत ही दूरदर्शी प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में हम राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक समीर विद्वान और प्रतिभाशाली अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ काम करेंगे। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन को लेकर हम बहुत एक्साइटेड हैं। कार्तिक के साथ काम करने का यह हमारा पहला मौका होगा, हमें पूरी उम्मीद है कि कार्तिक इस फिल्म के लिए में नई ऊर्जा डालेंगे। इस फिल्म के माध्यम से लोगों को एक जबरदस्त लव स्टोरी देखने को मिलेगी।''

कार्तिक आर्यन के हाथ से गई थी 2 बड़ी फिल्में
कार्तिक आर्यन के हाथ से बीते कुछ महीनों में दो बड़ी बजट की फिल्म छिन गई थी। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म दोस्ताना 2 से पहले कार्तिक आर्यन को बाहर किया गया था। उ उसके बाद शाहरुख खान की प्रोडक्शन फिल्म से भी कार्तिक आर्यन को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने बॉलीवुड की आलोचना भी की थी। हालांकि दोनों फिल्मों के जाने पर कार्तिक आर्यन ने कोई बयान जारी नहीं किया था। फिलहाल फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' के अलावा कार्तिक के पास के कई प्रोजेक्ट हैं। कार्तिक 'धमाका' और 'भूल भुलैया 2' में भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications