Imran Khan की गिरफ्तारी पर कार्ति चिदंबरम का बयान, भारत की राह चला पाक, भाजपा-जदयू ने दी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan अरेस्ट हो गए हैं। पड़ोसी मुल्क की इस अप्रत्याशित घटना पर सियासी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने इस घटना की तुलना भारत से की है।

उन्होंने इमरान खान की गिरफ्तारी को विपक्ष की आवाज दबाने वाली कार्रवाई बताते हुए कहा, भारत के रास्ते पर चलते हुए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

Imran khan

तमिलनाडु की शिवमोगा लोक सभा सीट से सांसद कार्ति ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (@kartipc) पर कहा, प्रमुख विपक्षी नेता को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए पाकिस्तान भी भारत के मॉडल को फॉलो कर रहा है।

कार्ति के बयान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "पाकिस्तान भारत के मॉडल पर नहीं चल रहा, बल्कि पीएम मोदी उनके मॉडल को फॉलो कर रहे हैं। पीएम एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को परेशान कर रहे हैं। वह विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं।"

पाकिस्तान की घटना को भारत से जोड़ने पर कार्ति की आलोचना भी हो रही है। भाजपा नेता आरपी सिंह ने कार्ति पर पलटवार करते हुए कहा, कार्ति खुद करप्शन केस में आरोपी हैं। राहुल का मामला अलग है, कार्ति भ्रष्टाचारी की पैरोकारी कर रहे हैं। दोनों की तुलना गलत है।

कभी भाजपा की सहयोगी रही जदयू के नेता राजीव रंजन ने कार्ति पी. चिदम्बरम के ट्वीट पर कहा, प्रमुख विपक्षी नेता को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए पाकिस्तान भारत मॉडल का अनुसरण कर रहा है। इस पर NDA नेतृत्व को खुश होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत को भी कांग्रेस मुक्त करने के नाम पर विपक्ष मुक्त करने का प्रयास हो रहा था। ऐसे में हकीकत है कि पाकिस्तान में भारत की शानदार नकल हो रही है।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान को भी विपक्ष मुक्त बनाने की कवायद हो रही है। NDA को खुश होना चाहिए कि पाकिस्तान ने उनसे कुछ होशियारी तो सीखी। हालांकि, भारत की न्यायपालिका के फैसले से राहुल को राहत मिली और संसद में वापसी होगी, लेकिन शायद इमरान खान इतने खुशकिस्मत नहीं हैं।

बता दें कि राहुल गांधी को गुजरात की सूरत सीजेएम कोर्ट से मिली सजा के बाद 134 दिनों तक सांसदी गंवानी पड़ी। सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बावजूद स्पीकर कार्यालय से राहुल को दोबारा लोकसभा सांसद के रूप में संसद अटेंड करने की अनुमति नहीं मिली है।

नीचे देखिए कार्ति के दोनों ट्वीट-

इस प्रकरण पर भी शनिवार शाम कार्ति ने कहा, सूरत की सीजेएम कोर्ट का फैसला जिस तेजी से लागू हुआ, वैसी तेजी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अमल करने में नहीं दिखाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+