आईएनएक्स मीडिया केस में ईडी के सामने पेश हुए कार्ति चिदंबरम

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्रीय और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम आज (गुरुवार) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए हैं। आईएनएक्स मीडिया मामले में कार्ति प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए हैं। बीते साल ईडी ने कार्ती और अन्य के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया था। जिसमें कार्ति के खिलाफ जांच चल रही है। इसी में ईडी ने उन्हें समन जारी किया था।

शनिवार को हुई थी छापेमारी

शनिवार को हुई थी छापेमारी

कार्ती चिदंबरम आज ईडी के सामने पेश हुए हैं। 13 जनवरी को ईडी ने उनके कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापे मारे थे। छापेमारी कार्ती चिदंबरम के चेन्नई और दिल्ली के ठिकानों पर की गई थी। इससे पहले 11 जमवरी को ईडी ने कार्ती चिदंबरम को समन जारी किया था। ईडी ने कार्ती को समन जारी करके उन्हें 16 जनवरी को पेश होने को कहा था, इससे पहले कार्ती ने ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें फिर से मनी लॉड्रिंग मामले में समन भेजा था।

 कार्ति का आरोप, उनके खिलाफ मामले राजनीति से प्रेरित

कार्ति का आरोप, उनके खिलाफ मामले राजनीति से प्रेरित

कार्ती चिदंबरम इस पूरे मामले को लेकर कह रहे हैं कि सीबीआई और दूसरी जांच एजेंसियां केंद्र सरकार के अधिकार में है, जो समय समय पर गलत प्रेस रीलीज जारी करते हैं और इसका राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। कार्ती ने कोर्ट में दी अपनी याचिका में भी कहा है कि ये सबकुछ राजनीतिक लाभ लेने के लिए किया जा रहा है और इसके जरिए ना सिर्फ उन्हें बल्कि उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। कार्ती के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल को उस आधार पर समन भेजा गया है, जिसमें उन्हें पहले ही बरी किया जा चुका है।

आईएनएक्स मामले में ये है कार्ति पर आरोप

आईएनएक्स मामले में ये है कार्ति पर आरोप

कार्ति के पिता पी चिदबंरम देश के वित्त मंत्री थे तब फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) ने आईएनएक्स मीडिया के फंड को मंजूरी दी थी। इसमें कार्ति के साथ इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी का नाम भी शामिल था। कार्ती चिदंबरम पर इस मामले में संलिप्त होने का आरोप है। वहीं, उन पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के मामले में भी ईडी ने नोटिस जारी किया है। आरोप था कि वह वासन हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से कथित तौर पर जुड़े हुए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+