Karatarpur Corridor Live: Karatarpur Corridor Live: पीएम मोदी ने किया डेरा बाबा नानक में एतिहासिक करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन

गुरदासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पंजाब के गुरदासपुर में स्थित बाबा डेरा नानक को पाकिस्‍तान के पंजाब में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब से जोड़ने वाले करतारपुर कॉरिडोर को उद्घाटन कर दिया। सिख धर्म के संस्‍थापक गुरुनानक देव की 550वीं जन्‍मतिथि के मौके पर इस कॉर‍िडोर से 550 से ज्‍यादा सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्‍था करतारपुर पहुंचा। पीएम मोदी ने इस दौरान पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया जिसे इंटीग्रेटेड चेक पोस्‍ट के नाम से जाना जाएगा। अंतरराष्‍ट्रीय बॉर्डर से दरबार साहिब की दूरी बस 4.5 किलोमीटर ही है। करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्‍तान के नारोवाल जिले में है।

modi-kartarpur

LIVE Feed
Nov 09, 2019, 3:04 PM IST

सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्‍था करतारपुर के रास्‍ते पाकिस्‍तान पहुंच चुका है।
Nov 09, 2019, 1:45 PM IST

पीएम मोदी ने किया गुरदासपुर में स्थि‍त डेरा बाबा नानक में एतिहासिक करतारपुर कॉरिडोर चेक पोस्‍ट का उद्घाटन। 500 तीर्थयात्रियों के पहले जत्‍थे में गुरदासपुर से सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भी शामिल।
Nov 09, 2019, 12:39 PM IST

अपनी यात्राओं का मकसद, गुरु नानक देव जी ने ही बताया था। बाबे आखिआ, नाथ जी, सचु चंद्रमा कूडु अंधारा !!कूडु अमावसि बरतिआ, हउं भालण चढिया संसारा !!
Nov 09, 2019, 12:36 PM IST

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश-उत्सव से पहले, इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, करतारपुर साहिब कॉरिडोर का खुलना, हम सभी के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। इस कॉरिडोर के बनने के बाद, अब गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन आसान हो जाएंगे:
Nov 09, 2019, 12:27 PM IST

केंद्र सरकार की तरफ से 22 नवंबर 2018 को एक प्रस्‍ताव पास किया गया था। भारत ने पाकिस्‍तान के साथ 24 अक्‍टूबर 2019 को एग्रीमेंट सादन किया था ताकि करतारपुर साहिब का संचालन हो सके।
Nov 09, 2019, 12:25 PM IST

केंद्र सरकार की तरफ से 22 नवंबर 2018 को एक प्रस्‍ताव पास किया गया था। भारत ने पाकिस्‍तान के साथ 24 अक्‍टूबर 2019 को एग्रीमेंट सादन किया था ताकि करतारपुर साहिब का संचालन हो सके।
Nov 09, 2019, 12:19 PM IST

ये मेरा सौभाग्य है कि मैं आज देश को करतारपुर साहिब कॉरिडोर समर्पित कर रहा हूं। जैसी अनुभूति आप सभी को ‘कार सेवा’ के समय होती है, वही मुझे इस वक्त हो रही है। मैं आप सभी को, पूरे देश को, दुनिया भर में बसे सिख भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूंं।
Nov 09, 2019, 12:06 PM IST

पीएम मोदी ने कॉरिडोर के समय से पूरा होने पर सभी का धन्‍यवाद अदा किया। साथ ही पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान का भी शुक्रिया अदा किया।
Nov 09, 2019, 12:02 PM IST

पीएम मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर देशवासियों को समर्पित किया।
Nov 09, 2019, 11:07 AM IST

गुरदासपुर में स्थित डेरा बाबा नानक में पीएम मोदी, बीजेपी सांसद सनी देओल और केंद्रीय मंत्री हर‍दीप पुरी मौजूद। अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल भी साथ में।
Nov 09, 2019, 10:48 AM IST

भारत से सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्‍था करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पाकिस्‍तान पहुंचा। अब से कुछ देर पीएम मोदी डेरा बाबा नानक पर चेक पोस्‍ट का उद्घाटन करेंगे।
Nov 09, 2019, 9:49 AM IST

कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने गुरद्वारा बेर साहिब में मत्‍था टेका है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी मौजूद थीं।
Nov 09, 2019, 9:25 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेर साहिब गुरुद्वारा में मत्‍था टेकने के लिए सुल्‍तानपुर लोधी पहुंचे। मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने किया स्‍वागत। इसके बाद पीएम मोदी गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक में करतारपुर कॉरिडोर चेक पोस्‍ट का उद्घाटन करेंगे।
Nov 09, 2019, 8:33 AM IST

करतारपुर कॉरिडोर पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक को दरबार साहिब से जोड़ेगा। यह जगह अंतरराष्‍ट्रीय बॉर्डर से बस चार किलोमीटर की दूरी पर है और यह जगह पाक के पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+