बीजेपी सांसद के बाद अब करणी सेना प्रमुख का दावा- लव हमारे पूर्वज

नई दिल्ली। अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में जारी रोजाना सुनवाई के बीच राजस्थान के राजपूतों में एक बहस छिड़ गई है कि भगवान राम के असली वंशज कौन हैं। दो दिनों पूर्व बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने दावा किया था कि उनका राजघराना भगवान राम के पुत्र कुश का वंशज है। वहीं, अब करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने भी बड़ा दावा किया है।

लोकेंद्र सिंह कालवी बोले- हम लव के वंशज

लोकेंद्र सिंह कालवी बोले- हम लव के वंशज

लोकेंद्र सिंह कालवी ने दावा किया है कि वे राम के बड़े पुत्र लव के वंशज हैं, वे सिसोदिया हैं जो लव के वंशज माने जाते हैं। हालांकि, लोकेंद्र कालवी ने ये भी कहा कि ये बहस राम के वंशजों के बारे में नहीं बल्कि, अयोध्या की भूमि को लेकर है। लोकेंद्र सिंह कालवी ने जयपुर की पूर्व राजकुमारी दीया कुमारी का समर्थन करते हुए कहा कि वह कुश की वंशज हैं और हम लव के वंशज हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था- क्या राम का कोई वंशज है

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था- क्या राम का कोई वंशज है

फिल्म पद्मावत का विरोध कर चर्चा में आने वाली राजपूत करणी सेना के संयोजक के दावे से पहले बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने राम का वंशज होने का दावा किया था। दीया कुमारी ने अपना वह दावा दस्तावेजों के जरिए दोहराया कि जयपुर का उनका राजघराना भगवान राम का वंशज है और जो लोग भी उस वंश से जुड़े हैं, उनके लिए ये गर्व की बात है।

बीजेपी सांसद दीया कुमारी का दावा- उनका राजघराना कुश का वंशज

बीजेपी सांसद दीया कुमारी का दावा- उनका राजघराना कुश का वंशज

दीया कुमारी ने अपने दावे के समर्थन में कई दस्तावेज भी पेश किए हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे पास हमारे पुस्तकालय और संग्रहालय में दस्तावेज, पांडुलिपियां और वंश-वृक्ष भी हैं, जिसके आधार पर हम भगवान राम के परिवार का वंशज होने का दावा करते हैं और हम ऐसा करने वाले अकेले नहीं हैं। बता दें कि अयोध्या मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था कि क्या राम का कोई वंशज है, जवाब में रामजन्मभूमि की ओर से वकील ने कहा था कि उनको इसकी जानकारी नहीं है। इसके बाद से ही राम के वंशज को लेकर बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने कुश का वंशज होने का दावा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+