#KarnatakaCrisis: येदियुरप्पा ने मांगा कुमारस्वामी से इस्तीफा, कहा- 17 विधायक बीजेपी के साथ
बेंगलुरु। कर्नाटक में फैले सियासी संकट के बीच बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मैं सीएम एचडी कुमारस्वामी से तुरंत इस्तीफा देने का अनुरोध करता हूं क्योंकि जेडीएस और कांग्रेस के 15 से अधिक विधायक और दो निर्दलीय मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने यह जाहिर किया है कि वे बीजेपी का समर्थन करेंगे, ऐसे में अब कर्नाटक की मौजूदा सरकार अल्पमत में है, इसलिए सीएम को अब अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
'स्पीकर को किसी को अयोग्य घोषित करने का अधिकार नहीं'
तो वहीं कर्नाटक में सरकार के खिलाफ वोटिंग करने पर बागी विधायकों के अयोग्य घोषित होने के डीके शिवकुमार के बयान पर बोले बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की वजह से स्पीकर को किसी को अयोग्य घोषित करने का अधिकार नहीं है।
येदियुरप्पा ने मांगा कुमारस्वामी से इस्तीफा
क्योंकि इससे पहले कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे हमारे सभी विधायकों पर भरोसा है, वे कांग्रेस पार्टी से चुने गए हैं और लंबे समय से वहां हैं, विश्वास प्रस्ताव के समय, वे कानून से भी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। कानून बहुत स्पष्ट है। अगर वे विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट करते हैं, तो वे अपनी सदस्यता खो देंगे।
मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा-हमारी सरकार खतरेमें नहीं
मुख्यमंत्री कुमारस्वामी विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के लिए तैयार हो गए हैं तो वहीं बीजेपी राज्य प्रमुख येदुरप्पा वह फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह सोमवार तक का इंतजार कर रहे हैं। दोनों तरफ से विधायकों को अपने खेमे में बनाए रखने के लिए जोड़तोड़ की कोशिशें जारी हैं। एक तरफ पूर्व सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कांग्रेस विधायकों को जोड़ने की कोशिशों में जुटे हैं तो बीजेपी के सीनियर लीडर बीएस येदुरप्पा ने पार्टी के विधायकों के साथ लंच किया।

पार्टी के विधायकों के साथ लंच
एक तरफ पूर्व सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कांग्रेस विधायकों को जोड़ने की कोशिशों में जुटे हैं तो बीजेपी के सीनियर लीडर बीएस येदुरप्पा ने पार्टी के विधायकों के साथ लंच किया।

दो बागी विधायकों से मुलाकात
दोनों ही खेमे अपने विधायकों को साधने के साथ ही सरकार गठन के लिए जरूरी नंबर जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच शनिवार रात सीएम कुमारस्वामी पूर्व सीएम सिद्धारमैया के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने दो बागी विधायकों से मुलाकात की थी।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications