Karnataka Weather Update: बेंगलुरु में गिरा पारा, कई जगहों पर बारिश की आशंका, येलो अलर्ट जारी

Karnataka Weather Update: उत्तर भारत की ठंड का असर कर्नाटक में भी देखने को मिल रहा है। इन दिनों राज्य के कई जिलों में पारा गिर गया है, जिसकी वजह से लोगों को कंबल ओढ़ने की जरूरत पड़ रही है।

Recommended Video

      बेंगलुरु में गिरा पारा, कई जगहों पर बारिश की आशंका, येलो अलर्ट जारी

      आम तौर पर साउथ में ये पैटर्न देखने को नहीं मिलता लेकिन पिछले कुछ वक्त से यहां के मौसम में तब्दीली देखी जा रही है, जिसमे मौसम वैज्ञानिकों को भी हैरान-परेशान कर दिया है।

      Karnataka Weather Update

      भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 4 जनवरी तक बागलकोट, हावेरी और हिरियूर जैसे शहरों सहित उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के क्षेत्रों में लोगों को सर्दी का सितम सहना होगा तो वहीं राजधानी बेंगलुरु भी इस ठंड से अछूती नहीं है,यहां पर बी सुबह-शाम लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

      बेंगलुरु में न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस

      मौसम विभाग के मुताबिक आज बेंगलुरु में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ठंड का यह सिलसिला अगले दो-तीन दिनों तक यूं ही जारी रहेगा तो वहीं तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। यहां पर अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

      मैसूरु में हल्की ठंड जारी है, लोग हैरान-परेशान

      जबकि मैसूरु में हल्की ठंड जारी है। सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है। दिन में मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात का तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

      हुबली और धारवाड़ (उत्तर कर्नाटक) में शुष्क और ठंडा मौसम

      तो वहीं हुबली और धारवाड़ (उत्तर कर्नाटक) में शुष्क और ठंडा मौसम बना हुआ है। सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है। तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 14-16 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम) के बीच रहेगा।

      घर से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट जरूर लें

      जबकि कोडागु और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। यहां न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का उपयोग करने और घर से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट जरूर लें।

      पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका: मौसम विभाग

      मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका को व्यक्त किया है और कहा है कि मैदानी इलाके भी इसके चलते प्रभावित रहेगें और लोगों को भयंकर सर्दी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार में कोल्ड वेब का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा गया है।

      बारिश और ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी

      मौसम विभाग ने कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश और ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर तटीय और पश्चिमी घाट वाले इलाकों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+