Karnataka Weather Update: कर्नाटक के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका, जानिए बेंगलुरु का हाल

Karnataka Weather Forecast: उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक में इस वक्त मौसम बिगड़ा हुआ है, जहां नॉर्थ इंडिया सर्दी की मार सह रहा है तो वहीं दूसरी ओर साउथ इंडिया में जमकर बरसात हो रही है।

तमिलनाडु के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट आज भी जारी है, जिसका असर पड़ोसी राज्य कर्नाटक पर भी पड़ रहा है और इसी वजह से यहां पर बरसात हो रही है।

Weather forecast

राजधानी बेंगलुरु में आज भी धूप नहीं निकली है और सुबह बारिश होने की वजह से ठंडक हो गई है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में यहां पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है और 17 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। उसने कोडागु, तुमकुरु, चिक्कमगलुरु, मैसूर, हासन और मांड्या में भारी बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है।

कर्नाटक के लिए मौसम पूर्वानुमान

आईएमडी के मुताबिक चिक्काबल्लापुर, रामनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी और कोलार में भी 17 दिसंबर को भारी बारिश होगी। 18 दिसंबर को कोप्पल, गडग, ​​धारवाड़ और हावेरी जिलों में और बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु में लो प्रेशर एरिया की वजह से भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दोनों राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तेलंगाना में भीषण शीत लहर चलने की चेतावनी जारी

जहां कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर हैदराबाद में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 14 दिसंबर तक तेलंगाना में भीषण शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। उसका कहना है कि रविवार तक कई जिलों में 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इस ठंड की मार सबसे अधिक आदिलाबाद, कुमुराम भीम, मंचेरियल और निर्मल में पड़ने की आशंका है और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी किया है, उसका कहना है कि आने वाले दिनों में पारा तेजी से गिरेगा और सर्दी और हवाओं का प्रकोप बढ़ेगा, इसी वजह से हर किसी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+