Weather: भारी बारिश के कारण बेंगलुरू में अगले दो दिन तक पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित
बेंगलुरू, 5 सितंबर। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है, शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। तो वहीं अब एक और खबर ने शहरवासियों को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल जलमग्न एरिया में अगले दो दिन पीने के पानी की आपूर्ति भी बाधित रहेगी क्योंकि कावेरी वाटर पंपिंग स्टेशन मांड्या में भारी बारिश की वजह से प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से अगले दो दिनों तक शहर जलमग्न एरिया में कावेरी वॉटर की सप्लाई बाधित होगी।
Recommended Video

रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरू जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) पंपिंग स्टेशन इस वक्त बारिश के पानी के कारण डूब हुआ है इसलिए अगले दो दिनों तक पेयजल सेवा बाधित रहेगी। अनुमान के मुताबिक बेंगलुरु के लगभग 50 इलाकों में अगले दो दिनों तक पीने का पानी नहीं मिलेगा। फिलहाल अधिकारीगण जल्द से जल्द पंपिंग स्टेशन को ठीक करने में जुटे हुए हैं। मालूम हो कि कावेरी वॉटर बेंगलुरु के ड्रिंकिग वॉटर का प्रमुख सोर्स है।
SDRF की दो टीमें तैयार
आपको बता दें कि बेंगलुरु के कुछ हिस्से अभी भी जलमग्न हैं, इसलिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) की दो टीमों को भी प्रभावित स्थानों पर तैनात किया गया है। हालांकि सुबह 6 बजे के बाद से अभी तक मौसम साफ है और बारिश नहीं हो रही है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली हुई है।
शहर की कई झीलें उफान पर हैं
कल की बारिश के बाद शहर की कई झीलें उफान पर हैं और नालों में पानी भर गया है, कई निचले इलाकों में पानी घरों में घुस गया और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
9 सितंबर तक भारी बारिश की आशंका
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कर्नाटक में 9 सितंबर तक भारी बारिश की आशंका है। उसने कहा है कि बेंगलुरू, कोडागु, शिवमोग्गा, उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़, उडुपी और चिकमगलूर जिलों आज से लेकर अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications