Karnataka Weather: भारी बारिश से बेहाल बेंगलुरू, कई जिलों में Yellow Alert, जानिए Updates

बेंगलुरू, 26 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है तो वहीं दक्षिण भारत में भी जमकर बारिश हो रही है। कर्नाटक के कई जिले भारी बरसात से ग्रसित है। गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी बेंगलुरू में भी कल रात से वर्षा हो रही है, जिसने जनजीवन को काफी प्रभावित किया है, बारिश की वजह से जगह-जगह जाम लग गया है, जिसकी वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कर्नाटक में Yellow Alert जारी

कर्नाटक में Yellow Alert जारी

फिलहाल मौसम विभाग ने आज भी कर्नाटक में Yellow Alert जारी किया हुआ है, विभाग का कहना है कि बारिश की रफ्तार शनिवार से कम होगी। आईएमडी ने साउथ कन्नड़, उत्तर कन्नड़, उडुपी, शिवमोग्गा, चिक्कमगलूर, कोडागु, हासन, कोलार ,बेंगलुरु अर्बन, बेंगलुरु रूरल, रामनगर, चामराजनगर, तुमकुरु, बल्लारी और चित्रदुर्ग में येलो अलर्ट जारी किया है।

मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका

मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका

तो वहीं मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। केवल कर्नाटक ही नहीं केरल ,तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना और आंध्रा में भी भारी बारिश के आसार हैं।

निजी एजेंसी स्काईमेट

निजी एजेंसी स्काईमेट

जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना और आंध्रा कोंकण,गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, लक्षद्वीप , और बिहार में भारी बारिश होने का अनुमान है।

 हल्की बारिश

हल्की बारिश

जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है इसलिए उसने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+