Bengaluru Rain: रिकार्डतोड़ गर्मी के बाद बेंगलुरु में बरसे बादल लेकिन कम नहीं हुई तपन, जानिए Weather अपडेट

Bengaluru Rain: पूरा देश इस वक्त भीषण गर्मी से परेशान है, हीटवेव की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उत्तर से दक्षिण लेकर इस वक्त लोग गर्मी से दुखी हैं, खासकर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु वाले।

जो शहर अपने सदाबहार मौसम के लिए मशहूर है, वो इस वक्त 41. डिग्री के तापमान, पर उबल रहा है, हालांकि शुक्रवार को इंद्र देवता इस पर मेहरबान हुए हैं और यहां पर बारिश हुई है।

Bengaluru Rain

लेकिन बारिश होने के बाद भी तपन और उमस कम नहीं हुई है हालांकि गर्मी से लोगों को फौरी राहत जरूर मिली है। गौरतलब है कि एक दिन पहले इस शहर में पारा 41.1 डिग्री पहुंच गया था।

बीते तीन महीनों से गर्मी की मार सह रहे बेंगलुरु में जैसी ही बरसात हुई वैसे ही शहरवासियों के चेहरे खिल गए और कुछ लोगों ने तो बारिश के वीडियो सोशरल मीडिया पर शेयर भी किए हैं। फिलहाल इस वक्त हवा चलने से लोगों को राहत मिली हुई है।

बेंगलुरु में इस बार रिकार्डतोड़ गर्मी पड़ी है

आपको बता दें कि बेंगलुरु में इस बार रिकार्डतोड़ गर्मी पड़ी है, साल 1983 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब अप्रैल में यहां पर बरसात नहीं हुई। ग्लोबल वार्मिंग और अल नीनो इसके पीछे कारण बताए जा रहे हैं।

5 मई से यहां पर बरसात का सिलसिला शुरू होगा

फिलहाल भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 5 मई से यहां पर बरसात का सिलसिला शुरू होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इन जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी

बेंगलुरु का जहां ये हाल है, वहीं दूसरी ओर बीदर, कलबुर्गी, विजयपुरा, यादगीर, रायचूर, बागलकोट, बेलागवी, गडग, ​​हावेरी, कोप्पल, विजयनगर, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, तुमकुर, कोलार, मांड्या, बल्लारी और चिक्काबल्लापुरा जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि बिना जरूरत वो सुबह दस बजे से लेकर तीन बजे तक घर से बाहर ना निकलें।

अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

तो वहीं दूसरी ओर मांड्या, कोडागु, हसन, मैसूरु, चामराजनगर, रामनगर चिक्काबल्लापुरा में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार यहां पर गर्मी में कम बारिश होने की संभावना है लेकिन मई का महीने अप्रैल से बेहतर रहेगा, ऐसी उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+