कर्नाटक: नवंबर में बेंगलुरू ओपेन गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन, दिग्गज दिखाएंगे करतब

बेंगलुरू ओपेन गोल्फ चैंपियनशिप 2107 में कुल 126 प्रोफेशनल हिस्सा ले रहे हैं और प्राइज मनी एक करोड़ रुपए रखी गई है।

नई दिल्ली। कर्नाटक को गोल्फिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए राज्य सरकार कोशिशें कर रही है। कर्नाटक टूरिज्म ने बेंगलुरू ओपेन गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन किया है। ओपन गोल्फ चैंपियनशिप बेंगलुरु के कर्नाटक गोल्फ संघ में 14से 18 नवंबर तक खेली जाएगी। जिसकी प्राइज मनी एक करोड़ रुपए होगी। बेंगलुरू ओपेन गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) और कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। कर्नाटक के पर्यटन मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा है कि राज्य सरकार गोल्फ को बढ़ावा देना चाहती है। इसके लिए कई बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं।

कर्नाटक: नवंबर में बेंगलुरू ओपेन गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन, दिग्गज दिखाएंगे करतब

खबरों के मुताबिक बेंगलुरू ओपेन गोल्फ चैंपियनशिप 2107 में कुल 126 प्रोफेशनल हिस्सा ले रहे हैं और प्राइज मनी एक करोड़ रुपए रखी गई है। इस चैंपियनशिप में ओलंपियन अनिरबन लाहिरी और अदिति अशोक भी हिस्सा ले रहे हैं साथ ही देश के टॉप गोल्फर भी अपना करतब दिखाएंगे।

कर्नाटक के पर्यटन मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा 'पिछले कुछ सालों में गोल्फ के क्षेत्र में कर्नाटक ने अपनी ताकत दिखाई है कर्नाटक के लोगों का गोल्फ के प्रति झुकाव भी बढ़ा है। इसलिए राज्य सरकार गोल्फर्स को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बेंगलुरू ओपेन गोल्फ चैंपियनशिप 2017 में गोल्फ के बड़े खिलाड़ी एक साथ बेंगलुरू आ रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+