देश का सबसे भ्रष्ट राज्यों में पहले नंबर पर है कर्नाटक: सर्वे

भ्रष्टाचार की समस्या से हम सभी दो चार होते हैं। हाल ही में एक सर्वे में यह सामने आया है कि भारतीयों के कितने करोड़ रुपए सिर्फ रिश्वत में चले जाते हैं।

नई दिल्ली। यूं तो पूरे देश में भ्रष्टाचार की समस्या सभी के सामने है लेकिन हाल ही में हुए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार कर्नाटक में है।

इस बात की जानकारी एक गैर सरकारी संगठन के सर्वे में सामने आई है। कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर और पंजाब का नंबर है। इस सर्वे में यह बात सामने आई है कि इन राज्यों में सार्वजनिक सेवाओं के लिए जनता को घूस देना पड़ा है।

देश के इन राज्यों में है बेतहाशा करप्शन, नंबर 1 पर कर्नाटक

देश के 29 में से 20 राज्यों में किए सर्वे के आधार पर सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश,केरल और छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार कम है। CMS की रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब एक तिहाई लोगों ने यह माना है कि उन्होंने बीते साल में कभी ना कभी रिश्वत दी है।

नोटबंदी के समय आई थी कमी

सर्वे में गांव और शहरी क्षेत्र के 3,000 लोग शामिल हुए। इस रिपोर्ट के अनुसार सर्वे में शामिल लोगों ने यह भी महसूस किया कि नोटबंदी के दौरान साल 2016 के नवंबर और दिसंबर में सार्वजनिक सेवाओं के लिए रिश्वत में काफी कमी आई थी।

रिपोर्ट में आकलन किया गया है कि 20 राज्यों में रहने वाले लोगों ने 10 सार्वजनिक सेवाओं के लिए 6,350 करोड़ रुपए की रिश्वत 2017 में दी। हालांकि साल 2005 में किए गए सर्वे में यह बात सामने आई थी कि उस वक्त लोगों ने 20,500 करोड़ रुपए रिश्वत दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+