कर्नाटक में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन! खराब खाना मिलने पर चिकन करी की बाल्टी लेकर पहुंचे IAS के आवास पर

कर्नाटक के बेल्लारी में अनोखा विरोध का मामला सामने आया है। यहां पर छात्रों ने IAS आवास पर चिकन करी की बाल्टी लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

chicken curry

अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आपने विरोध के बहुत से तरीके देखें होंगे। लेकिन कर्नाटक में विरोध का ऐसा तारीखा सामने आया है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां पर 20 अधिक पिछड़े समुदाय के छात्रों ने बुधवार की रात बेल्लारी उपायुक्त के आवास तक चिकन-करी की बाल्टी लेकर विरोध किया। यह विरोध छात्रों की तरफ से इसलिए किया गया, क्योंकि उन्हें छात्रावास में खाने में खराब क्वालिटी दी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक छात्रों ने खराब क्वॉलिटी की कई बार हॉस्टल प्रशासन और उपायुक्त से की। लेकिन उनकी बातों को दरकिनार कर दिया गया। ऐसे में छात्रों ने मजबूर होकर शांतिपूर्वक उपायुक्त पवन कुमार मलापति के आवास की ओर परोसे गए भोजन के साथ मार्च किया। हालांकि, शिक्षा विभाग ने इस तरह के प्रदर्शन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 25 छात्रों को छात्रावास खाली करने का निर्देश दिया है।

छात्रों ने दावा किया कि उन्हें मंगलवार को खाने के लिए घटिया किस्म की चिकन करी मिली। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस (TNIE) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके विरोध के बावजूद बुधवार शाम को भी वही व्यंजन परोसा गया। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने संगठित होकर न्याय की मांग को लेकर करी लेकर डीसी के आवास तक मार्च किया।

हालांकि, पवन कुमार मालपति ने छात्रों से छात्रावास लौटने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने हिलने से इनकार कर दिया और उनके आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से 25 छात्रों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, छात्रों ने राज्य शिक्षा सचिव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

Recommended Video

    Cockfight पर High Court सख्त, Andhra Pradesh सरकार को दिया ये आदेश | वनइंडिया हिंदी

    अभी यह देखा जाना बाकी है कि क्या छात्रों को राज्य शिक्षा विभाग से आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इस बीच, कर्नाटक के विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने इस मुद्दे पर छात्रों का समर्थन किया और डीसी के निलंबन की मांग की। आपको बता दें कि 2012 बैच के आईएएस अधिकारी, पवन कुमार मालापति ने जनवरी 2021 में बल्लारी के उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला।

    ये भी पढ़ें- लंदन के कॉलेज में भारतीय छात्र ने फहराया कर्नाटक का झंडा, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, बोले- ये खतरनाक ट्रेंड

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+