इस्लाम को मानने वाले मूर्ति पूजा...स्मृति ईरानी ने डीके शिवकुमार के मंदिर बनाने के संकल्प पर बोल दी ये बात
सभी जानते हैं कि इस्लाम को मानने वाले मूर्ति पूजा या मंदिर नहीं बना सकते।Karnataka: स्मृति ईरानी बोलीं- मैं डीके से कहती हूं वो सीएम नहीं बन रहे, इसलिए मंदिर का झूठा वादा ना करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान के ठीक पहले बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के चुनावी संकल्प के बाद कांग्रेस बुुरी तरह फंस चुकी है। बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने के संकल्प पर भाजपा लगातार हमले कर रही है। बुरी तरह घिरने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कर्नाटक में सरकार बनने पर हनुमान मंदिर बनवाने का संकल्प ले डाला। जिसके बाद डीके शिवकुमार पर भाजपा सीधे हमले करने शुरू कर दिए हैं।
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के हनुमान मंंदिर बनाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 'मैं डीके शिवकुमार से विनम्रतापूर्वक कहना चाहती हूं कि वह सीएम नहीं बनने जा रहे हैं, इसलिए बेहतर है कि वह मंदिर का झूठा वादा न करें।
उन्होंने कहा क्या उन्होंने श्रीमती वाड्रा से इस बारे में चेक किया है? स्मृति ईरानी ने कहा मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में मैंने श्रीमती वाड्रा को सड़क पर नमाज पढ़ते हुए देखा था। हम सभी जानते हैं कि इस्लाम को मानने वाले मूर्ति पूजा या मंदिर नहीं बना सकते। इसलिए अगर उनके नेता मूर्ति पूजा और मंदिर के खिलाफ हैं, तो क्या डीके शिवकुनार ऐसा वादा कर सकते हैं?
बता दें कर्नाटक चुनाव में घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस ने राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया था। जिसके बाद भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और स्वयं बजरंग दल की कर्नाटक इकाई ने ही नहीं देश भर में कांग्रेस का विरोध हुआ था। वहीं बीजेपी, विहिप द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के घोषणा पत्र के प्रस्ताव पर जब बुरी तरह घेरा गया तो शिवकुमार ने गुरुवार को कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में कई भगवान हनुमान मंदिरों का निर्माण करेगी। जिस पर स्मृति ईरानी ने डी के शिवकुमार को आड़े हाथों लिया।
याद रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लेने पर अपनी चुनावी रैलियों और जनसभाओं में कांग्रेस को जमकर घेरा था। उन्होंने कर्नाटक की जनता से 10 मई को 'जय बजरंग बली' के नारे लगाते हुए वोटिंग का बटन दबाने की अपील एक रैली में की है।
#WATCH | "I want to tell DK Shivakumar that he is not going to become the CM, so it is better if he does not make the temple promise," says Union Minister Smriti Irani pic.twitter.com/tXE3uyMpYb
— ANI (@ANI) May 5, 2023












Click it and Unblock the Notifications