कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार एक्शन में, पिछली सरकार द्वारा विभागों को जारी धन पर लगाई रोक
कर्नाटक में सिद्धारमैया की सरकार ने पिछली सरकार द्वारा किसी भी विभाग को जारी धन पर रोक लगा दी है। सत्ता में आते ही सिद्धारमैया सरकार एक के बाद एक एक्शन लेने में जुट गई है।

कर्नाटक में सिद्धारमैया की सरकार बनते ही एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। सबसे पहले इस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कहे 5 वादों को पूरा किया। अब सोमवार के सिद्धारमैया की सरकार ने पिछली सरकार द्वारा किसी भी विभाग को जारी धन पर रोक लगा दी है।
सिद्धारमैया ने सभी लंबित कार्यों को रोकने के आदेश के साथ बोर्डों / निगमों सहित किसी भी विभाग में पिछली सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आदेश को धन जारी करने और भुगतान को रोकने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में इस बार प्रचंड बहुत हासिल कर अपनी सरकार बनाई है। जिसके बाद बीजेपी का पसीना छोड़ना शुरू कर दिया है।
पिछली सरकार के आदेशों पर लगी रोक
दरअसल, पिछली सरकार बीजेपी की थी। सत्ता में आते ही कांग्रेस नेतृत्व वाली सिद्धारमैया सरकार ने पिछली सरकार द्वारा घोषित की गई ऐसी परियोजनाएं जिस पर काम शुरू नहीं हुआ। उसपर रोक लगा दी है।
135 सीटों के साथ सत्ता में लौटी कांग्रेस
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान 10 मई को हुए। 13 मई को आए नतीजों में कांग्रेस ने 135 सीटों के साथ जीत हासिल की। सिद्धारमैया ने एक बार फिर सीएम के रूप में शपथ ली। सबसे पहले अपने 5 वादों को पूरा किया। उसके बाद पिछली सरकार के निर्देशों पर रोक लगाई।












Click it and Unblock the Notifications