Karnataka: भाजपा की सहयोगी शिवसेना बोली, जब देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं, तो हत्या किसकी होगी

नई दिल्ली। कर्नाटक में नई सरकार का गठन हो गया है और बीएस येदियुरप्पा प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं, लेकिन येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा के ही पूर्व सहयोगी ने सवाल खड़ा कर दिया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कर्नाटक में भाजपा की सरकार के गठन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बीएस येदियुरप्पा ने शपथ तो ले ली है लेकिन उनके लिए बहुमत साबित करना आसान नहीं होगा। राज्यपाल को उसे सरकार बनाने का निमंत्रण देना चाहिए था जिसके बाद सबसे अधिक विधायक थे।

sanjay raut

भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि जब ऐसा होता है तो लोग कहते हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो गई, लेकिन जब देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं है तो हत्या किसकी होगी। गौरतलब है कि कर्नाटक में सिद्धारमैया ने बतौर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और राज्यपाल ने उन्हें विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। यहां दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ जहां भाजपा अपने पास पूर्ण बहुमत होने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस-जेडीएस ने खुद के पास 116 विधायक होने का दावा किया है।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की उस याचिका को देर रात खारिज कर दिया जिसमे येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग कई गई थी। हालांकि कोर्ट ने कांग्रेस की याचिका पर मामले की सुनवाई शुक्रवार को करने की बात कही है। साथ ही भाजपा और कर्नाटक सरकार को विधायकों का समर्थन पत्र भी पेश करने को कहा है। इसी बीच आज सुबह सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद तमाम दिग्गज कांग्रेसी नेता धरने पर बैठ गए हैं।

इसे भी पढ़ें- बीजेपी और आरएसएस लोगों की आवाज दबाना चाहते हैं: राहुल गांधी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+