कर्नाटक की हासन सीट से चुनाव हारने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक ने मुसलमानों को दी अप्रत्यक्ष धमकी
कर्नाटक में चुनााव हारने के बाद कर्नाटक के एक पूर्व विधायक का वीडियो सामने आया है जिसमेंं उसने अपनी हार के लिए मुस्लिम वोटरों को जिम्मदार ठहाराया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जहां 135 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं भाजपा महज 66 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। भाजपा के विधायकों तक को उनके निर्वाचन क्षेत्र के वोटरों ने नकार कर उन्हें वोट नहीं दिया। जिसके कारण भाजपा नेता ठगे से महसूस कर रहे हैं। इन्हीं विधायकों में हासन निर्वाचन सीट के भाजपा के पूर्व विधायक प्रीतम गौड़ा भी शामिल है। हार मिलने के बाद उन्होंने अब मुस्लिम समुदाय को एक अप्रत्यक्ष धमकी दे दी है।
भाजपा के पूर्व विधायक ने धमकी देते हुए बोली ये बात
हासन सिटी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक प्रीतम गौड़ा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार एचपी स्वरूप के खिलाफ अपनी हार के लिए मुस्लिम वोटरों को जिम्मेदार ठहराया है। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए एक वीडियो में भाजपा के पूर्व विधायक प्रीमम गौड़ा को इस समुदाय को धमकी देते हुए और कथित रूप से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अपनी शक्ति दिखाएंगे।
आने वाले दिनों में, हम दिखाएंगे कि हम क्या हैं...
इस वायरल वीडियो में बिना किसी का नाम लिए गौड़ा को कहते सुना जा सकता है। गौड़ा ये कह रहे हैं कि मैंने पांच साल तक काम किया है जबकि अन्य सो रहे थे। लेकिन उस एक समुदाय के लोगों ने हमें दिखाया है। आने वाले दिनों में, हम दिखाएंगे कि हम क्या हैं... मैंने ईमानदारी से प्यार और विश्वास के साथ सभी समुदायों को साथ लेकर चलने की कोशिश की।
दिसंबर में दी थी ये धमकी
पिछले साल दिसंबर में भी प्रीतम गौड़ा का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें मुस्लिम मतदाताओं को उन्हें वोट देने की धमकी देते हुए सुना गया था। उस पुराने वीडियो में वो कह रहे थे अगर वोट नहीं दिया तो उनके लिए काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुसलमानों के साथ प्यार और स्नेह के साथ व्यवहार किया, लेकिन समुदाय ने उन्हें छोड़ दिया।
जेडीएस उम्मीदवार ने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत गया
2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में, देवेगौड़ा परिवार के मतभेदों के बाद जेडीएस का टिकट पाने वाले एचपी स्वरूप ने हासन में भाजपा विधायक प्रीतम गौड़ा को 7,854 मतों के अंतर से हराया। यह इलाका जद(एस) का गढ़ माना जाता है। 2018 के विधानसभा चुनाव में गौड़ा ने प्रकाश को 13,006 मतों से हराया था।
देवगौड़ा परिवार में हासन सीट के टिकट को लेकर मचा था हंगामा
चुनावों के दौरान, सीट के लिए एक उम्मीदवार को अंतिम रूप देने पर पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा के परिवार के बीच मतभेद के कारण निर्वाचन क्षेत्र चर्चा में आया था।
पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना ने घोषणा की थी कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारने का फैसला किया है। हालांकि, पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने ऐलान किया था कि वो हासन सीट से एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता को मैदान में उतारेंगे जो उन्होंने बाद में किया भी था।
हासल सीट के कारण देवगौड़ा परिवार में पड़ गई है दरार
हासन सीट के टिकट को लेकर देवगौड़ा परिवार के अंदर दरार इस कदर तक बढ़ गई थी कि कुमारस्वामी ने महाकाव्य महाभारत से कुरुक्षेत्र की लड़ाई का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि कुछ शकुनी - महाकाव्य का एक चरित्र - अपने भाई रेवन्ना का ब्रेनवॉश करने की कोशिश कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications